कटनी

शर्मनाक! MP में महिला से धुलवाई एम्बुलेंस, पति की उल्टी करवाई साफ, VIDEO

MP News: मध्य प्रदेश में जिला अस्पताल के अंदर जिंदगी के लिए जूझता पति, बाहर एंबुलेंस धोती रही पत्नी। घायल युवक को अस्पताल लेकर आई 108 एंबुलेंस में वीडियो वायरल।

2 min read
Apr 26, 2026
Woman Forced to Clean Husband Vomit in Ambulance (फोटो-Patrika.com)

Video Viral: मध्य प्रदेश के कटनी से मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां के जिला अस्पताल में एक तरफ जहां एक पति जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा था। वहीं, दूसरी तरफ उसकी पत्नी को अस्पताल के बाहर एम्बुलेंस धुलवाई गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो ने एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है। अस्पताल प्रबंधन वायरल वीडियो और मामले की जांच कर रहा है। (MP News)

ये भी पढ़ें

बागेश्वर धाम जा रही बस में अचानक लगी आग, खिड़कियों से कूदे यात्री

महिला को करना पड़ा अपमान का सामना, वीडियो वायरल

सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल पति को बचाने की जद्दोजहद में लगी एक महिला को अपमान और मजबूरी का सामना करना पड़ा। उससे ही 108 एंबुलेंस की सफाई करवाई गई। अंदर उसका पति जिंदगी और मौत से जूझ रहा था, जबकि बाहर वह एंबुलेंस पर पानी डालकर उसे साफ कर रही थी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं की संवेदनहीनता पर सवाल खड़ा हो गया है।

महिला से जबरन साफ करवाई गई उलटी

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करेला बरही में रहने वाले एक 32 वर्षीय युवक की सडक़ दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस क्रमांक सीजी 04 एनवी 6385 के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया। रास्ते में घायल युवक की हालत बिगड़ती गई और उसे उल्टियां होने लगीं, जिससे एंबुलेंस गंदी हो गई। अस्पताल पहुंचते ही जहां एक ओर डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए इलाज शुरू किया, वहीं दूसरी ओर बाहर खड़ी उसकी पत्नी को एक अलग ही परीक्षा से गुजरना पड़ा। एंबुलेंस कर्मचारी ने महिला को ही वाहन की सफाई करने के लिए मजबूर किया। पति की गंभीर स्थिति और मानसिक तनाव के बीच महिला ने मजबूरी में एंबुलेंस पर पानी डालकर उसे साफ किया।

कर्मचारी के कहने पर किया- महिला

मामले का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इस वीडियो में महिला एम्बुलेंस पर पानी डालकर उसे धोती हुई नजर आ रही है। इसी वायरल वीडियो में महिला खुद कहती नजर आ रही है कि वह कर्मचारी के कहने पर ये काम कर रही है। बता दें कि, मरीज या मरीज के परिजनों से एम्बुलेंस धुलवाने वाला कोई पहला मामला नहीं है।

वीडियो की जांच करेंगे- अस्पताल प्रबंधन

मरीज के परिजन से एंबुलेंस वाहन साफ करवाने का मामला संज्ञान में आया है। वायरल वीडियो की जांच करवाई जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।- डॉ. यशवंत वर्मा, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल (MP News)

ये भी पढ़ें

MP में सीधे मंदिर में जा घुसा तेज रफ्तार टैंकर, ढह गया पूरा मंदिर, खड़ी रही बालाजी की मूर्ति
Published on:
26 Apr 2026 03:43 pm
Also Read
View All