8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली हादसा: कटनी के अक्षत ने देख ली थी बिल्डिंग की दरार, 7 जानें बच सकती थीं पर मालिक नहीं माना

Delhi PG Collapse : दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला बिल्डिंग में आई दरार की शिकायत भी की थी, मालिक ने ढकवा दिया
2 min read
Google source verification

कटनी

image

deepak deewan

Sep 08, 2026

कटनी के अक्षत ने देख ली थी पीजी की दरार :

कटनी के अक्षत ने देख ली थी पीजी की दरार : फोटो सोर्स : X @Kamleshwar_INC

PG Collapse : देश की राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में बिल्डिंग ढहने से अभी तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 5 छात्र भी हैं। एमपी के कटनी के रहनेवाले अक्षत की भी जान चली गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है। अक्षत PGDAV कॉलेज में B.Com की पढ़ाई कर रहा था। दोस्त और परिजनों के मुताबिक उसने बिल्डिंग में दरार देख ली थी जिसकी शिकायत भी कर दी थी। इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया और 5 मंजिला पीजी आखिरकार गिर गई। इसी के साथ कई परिवार उजड़ गए। कांग्रेस नेता कमलेश्वर पटेल ने अक्षत यादव की मृत्यु पर शोक जताते हुए सरकार से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

दिल्ली में रविवार को हुए दर्दनाक हादसे में दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में पढ़ने वाले 5 छात्रों और 2 मजदूरों समेत कुल 7 लोगों की मौत हुई जबकि करीब 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को AIIMS और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास हुई इस घटना में एमपी के 2 छात्रों की भी मौत हुई है। प्रदेश के कटनी और देवास की माताओं की गोद सूनी हो गई। कटनी निवासी अक्षत यादव (19) और देवास के अर्पित जाज (19) की हादसे में मौत हुई। हादसे ने दोनों परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं।

अक्षत यादव और अर्पित जाज, दोनों ही बीकॉम सेकंड ईयर के छात्र थे। दोनों ही छात्र अपने अपने घरों से हाल ही में रक्षाबंधन मनाकर दिल्ली लौटे थे।

दोस्त युगांक ने बताया कि अक्षत ने पहले ही बिल्डिंग में आई दरार को देख लिया था

इधर कटनी का अक्षत बिल्डिंग के मलबे में दब गया था। उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों को उसके दोस्त युगांक ने बताया कि अक्षत ने पहले ही बिल्डिंग में आई दरार को देख लिया था। उसने शिकायत भी की पर कोई सतर्क नहीं हुआ। मालिक ने इमारत में आई दरार को ढकवा दिया। बा​द में बिल्डिंग ढह गई और 7 लोग काल कवलित हो गए।

अक्षत की मौत के बाद कटनी में मातम पसरा है। परिजनों ने बताया कि मां ने करीब आधा दर्जन पीजी देखकर बेटे के लिए सत्य निकेतन बिल्डिंग की यह पीजी चुनी थी। रिश्तेदारों के अनुसार उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि जिसे वे सबसे सुरक्षित समझ रहे थे वही PG उनके बेटे को हमेशा के लिए दूर ले जाएगी। पुलिस द्वारा PG मालिक उर्मिला गुप्ता, पति हरिराम गुप्ता और बेटे महेश गुप्ता की गिरफ्तार की बात पर परिजनों ने कहा कि इससे हमारा बेटा लौटेगा क्या!

कमलेश्वर पटेल ने अक्षत यादव की असमय मृत्यु को अत्यंत पीड़ादायक बताया

पूर्व मंत्री और कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य कमलेश्वर पटेल ने अक्षत यादव की असमय मृत्यु को अत्यंत पीड़ादायक बताया। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को तत्काल उचित मुआवजा प्रदान करने का आग्रह भी किया है।