
कटनी. कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच सेवाएं रहे पुलिस व स्वास्थ्य कर्मचारियों का जगह-जगह लोग सम्मान कर रहे हैं। सोमवार को दिगंबर जैन महिला परिषद ने कोतवाली में पदस्थ पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों, महिला पुलिसकर्मियों का शाल श्रीफल व थैंक्स कार्ड भेंटकर सम्मान किया। इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मचारियों व अन्य विभागों के सेवा कार्य में लगे कर्मचारियों का भी परिषद के सदस्यों ने सम्मान किया।
लॉक डाउन में वाहन, इंडस्ट्री बंद तो बदल गई शहर की आबोहवा...
बच्चे ने थैंक्स कार्ड से जताया पुलिस का आभार
कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच कर्मवीर की तरह सेवाएं दे रहे पुलिस जवानोंं का समाजसेवी व आमजन जगह-जगह सम्मान कर रहे हैं। इसमें बच्चे भी पीछे नहीं हैं। एक माह की अवधि में बच्चों के मन में भी अधिकारी, कर्मचारियों के प्रति भाव जागने लगे हैं। ऐसे ही रविवार की देर शाम चांडक चौक में ड्यूटी दे रहे पुलिस के अधिकारी, कर्मचारियों को एक 12 वर्षीय बालक वैभव पिता नीरज बिचपुरिया ने अपने हाथ से बनाया थैंक्स कार्ड भेंट किया। बच्चे का कहना था कि पुलिस हमारे के लिए खतरा उठा रही है और इसके चलते उन्होंने उनके लिए कार्ड तैयार किया।