
Social distancing is not being followed in Katni city,Social distancing is not being followed in Katni city,Social distancing is not being followed in Katni city
कटनी. लॉक डाउन से पहले कटनी प्रदूषण के मामले में देशभर में चर्चा में रहा है। लॉक डाउन के बाद कम हुई वाहनों की आवाजाही और उद्योगों आदि के बंद होने का असर शहर की आबोहवा पर भी पड़ा है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर प्रदूषण के स्तर की जांच की तो उसमें 50 प्रतिशत तक की कमी मिली है। सामान्य कार्य दिवसों में शहर में पीएम 10 प्रदूषक की मात्रा 100 माइक्रो घन मीटर से अधिक पाई जाती थी। शुक्रवार को विभाग ने हाउसिंग बोर्ड, औद्योगिक क्षेत्र, मिशन चौक, कलेक्ट्रेट आदि स्थानों के वायु परिमापन व ध्वनि का मापन किया।
जिसमें मिशन चौक में पीएम 10 प्रदूषक की मात्रा 62 माइक्रो घन मीटर पाई गई। क्षेत्रीय अधिकारी मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एचके तिवारी ने बताया कि लॉक डाउन में वाहन, उद्योगों आदि के बंद होने से प्रदूषण में 50 प्रतिशत तक की कमी आई है और आगे भी ऐसे ही स्थिति रहेगी.
Updated on:
21 Apr 2020, 11:14 PM IST
Published on:
21 Apr 2020, 11:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.