कटनी

ग्रामीणों को हुई शंका, युवकों को रोककर ली तलाशी तो आया ये सच सामने…

अवैध शराब ले जा रहे युवकों का पकड़ा, किया पुलिस के हवाले
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Apr 2020, 12:17 AM IST
 Police arrested many businessmen selling illegal liquor, campaign continues
नगर में अवैध शराब की बिक्री जोरों पर

कटनी. लॉक डाउन में अवैध शराब का धंधा जोरों पर है। बुधवार की देर शाम कुठला थाना क्षेत्र के पटवारा मदनपुरा तालाब के पास ग्रामीणों ने दो युवकों को अवैध शराब के साथ पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शराब जब्त कर मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार मदनपुरा तालाब के पास दो युवक बुधवार की देर शाम शराब लेकर जा रहे थे। जिनको ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को हिरासत में लेकर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 130 पाव देशी शराब मिली।

पूछताछ में युवकों ने अपना नाम अमरजीत सिंह व दीपक सिंह निवासी रचना नगर बताया। पुलिस ने आरोपियों के शराब जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। वहीं कुठला पुलिस ने ही बालाजी नगर गेट के पास राजू उर्फ राजेश मिश्रा निवासी शिवनगर को 12 पाव अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।

Published on: