कौशाम्बी

कटरी घाट पर हुआ अवैध बालू खनन, पट्टा धारक पर लगा 54 लाख का जुर्माना

बारह दिनों में साढ़े पांच हजार घन मीटर अवैध बालू का खनन कर माफिया ने बेंच डाला नोट- खबर में जो भी वीडियो हैं
2 min read
up news
बारह दिनों में साढ़े पांच हजार घन मीटर अवैध बालू का खनन कर माफिया ने बेंच डाला नोट- खबर में जो भी वीडियो हैं

कौशाम्बी. जिला प्रशासन की आंख में धूल झोंक कर यमुना नदी से निकलने वाली मोरिंग मोरंग बालू का जमकर अवैध खनन किया गया। महज 12 दिन साढ़े पांच हजार घन मीटर बालू अवैध तरीके से निकाली गई। बालू माफिया ने इस दौरान पट्टा की भूमि से हटकर दूसरे भूमि पर खनन किया गया। अवैध खनन की जानकारी होने पर एसडीएम मंझनपुर व खनन अधिकारी ने कटरी घाट पर छापा मारा तो वहां का नजारा देख दंग रह गए।

अधिकारियों ने अवैध खनन किए गए स्थान की नाप जोख कराई। जिसके बाद पट्टा धारक के ऊपर 54 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। पट्टा धारक को नोटिस भेजी गई है। 30 दिन में संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। मंझनपुर तहसील के कटरी घाट पर मोरंग बालू खनन के लिए प्रयागराज के झूसी निवासी केसरी नंदन पुत्र रामाशंकर को पट्टा आवंटित किया गया है। लगभग एक महीना पहले कटरी घाट में बालू खनन शुरू किया गया। बालू खनन शुरू होने के पहले ही जिला प्रशासन ने पट्टा धारक को सख्त चेतावनी देते हुए कहा था कि अवैध खनन किसी भी सूरत में नहीं होनी चाहिए। बावजूद इसके कटरी घाट पर जमकर अवैध बालू खनन किया गया। महज बारह दिन में 5445 घन मीटर बालू का खनन किया गया।

हैरत की बात यह कि जिस स्थान का पट्टा हुआ है उससे हटकर मोरंग बालू का खनन किया गया। दिन रात पोकलैंड, जेसीबी मशीन लगाकर अवैध रूप से बालू खनन कर बेच दिया गया। अवैध खनन की शिकायत जिलाधिकारी से की गई। इसके बाद जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने खनन अधिकारी आरपी सिंह, एसडीएम मंझनपुर राजेश चंद्रा को मौके पर जाकर जांच करने के लिए कहा। मौके पर पहुंचे दोनों अधिकारियों ने कटरी घाट का नजारा देखा। नाप जोख के बाद अधिकारियों की टीम मुख्यालय लौटी।

मामले की गंभीरता से जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को भी अवगत कराया गया। जिसके बाद कटरी घाट के पट्टा धारक केसरी नंदन के ऊपर 54 लाख पांच सौ रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया। पट्टा धारक को नोटिस दिया गया कि वह अपना जवाब एक महीने में संबंधित अधिकारी के समक्ष लिखित रूप से जमा करें। यदि ऐसा नहीं होता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन की इस बड़ी कार्यवाही के बाद बालू खनन से जुड़े कारोबारियों में हड़कंप का माहौल है।

Published on:
23 Nov 2019 09:45 pm
Also Read
View All
बच्चों को पढ़ाने का अनोखा अंदाज बना पहचान, कौशांबी की शालिनी कुशवाहा को मिला ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार’

कौशांबी में पुलिस और 50 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली, फैक्ट्री मालिक का बेटा है गिरफ्तार आरोपी

Kaushambi Blast News: 11 मौतों के बाद बड़ा एक्शन! कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट का मुख्य आरोपी नौशाद एनकाउंटर में गिरफ्तार

Kaushambi Firecracker Factory Blast: मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और गोदाम पर चला बुलडोजर! कौशांबी हादसे पर CM योगी का बड़ा फैसला