
कौशाम्बी . यूपी के कौशाम्बी जिले की नेवादा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने महागठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार को बड़े अंतर से हरा दिया। यहां भाजपा की राधा देवी ने विपक्ष की प्रत्याशी पुष्पा देवी को 25 वोटों से हरा दिया। इस जीत से भारतीय जनता पार्टी के खेमे में खुशी की लहर है। यह सीट पहले समाजवादी पार्टी के पास थी।
उपचुनाव कौशाम्बी जिले की नेवादा ब्लॉक प्रमुख सीट पर हुआ। यहां समाजवादी पार्टी की बबुली यादव प्रमुख थीं। पर सत्ता बदली तो उनके खिलाफ विपक्षी खेमा लामबंद होने लगा। आखिरकार हालात ऐसे बने और 11 जुलाई को उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। यह प्रस्ताव दो मतों के मुकाबले में 50 वोटों से पारित हो गया। बबुली यादव की कुर्सी जाने के बाद यहां उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया। अधिसूचना जारी होते ही बीजेपी को हराने के लिये विपक्ष एकजुट हो गया और गोरखपुर, फूलपुर और कैराना की तर्ज पर भाजप को पटखनी देने के लिये महागठबंधन कर संयुक्त उम्मीदवार के तौर पर पुष्पा देवी को मैदान में उतारा गया।
मुख्य मुकाबला भी बीजेपी की राधा देवी और पिपक्ष की पुष्पा के बीच था। दोनों ओर से बीडीसी सदस्यों को अपने पाले में करने का भरसक प्रयास अंतिम समय तक किया जाता रहा। शनिवार की सुबह 11 बजे से वोटिंग शुरू हुई तो निर्धारित समय तीन बजे तक 93 में से 90 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। गिनती हुई तो बीजेपी की राधा देवी को 55 जबकि विपक्ष की पुष्पा देवी को 30 वोट मिले। पांच मत अवैध घोषित कर दिये गए।
उपजीलाधिकारी चायल अनिल चतुर्वेदी व जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा की देखरेख मे मतो की गड़ना की गई। मतों की गड़ना के बाद बाद भाजपा समर्थित राधा देवी को विजयी घोषित किया गया। राधा को 50 मत व पुष्पा को 30 मत हासिल हुये। पाँच मत अवैध घोषित किए गए। एसडीएम ने राधा देवी को निर्वाचन का प्रमाण पत्र सौपा। प्तमन पत्र लेकर ब्लॉक परिसर से बाहर निकली राधा देवी को उनके समर्थकों ने माला पहना कर स्वागत किया। समर्थकों ने राधा देवी के पति को भी फूल मालाओं से लाद दिया। इससे पहले चुनाव प्रक्रिया मे किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया। ब्लॉक प्रमुख उप चुनाव के लिए सुरक्षा के भी व्यापक बंदोबस्त किए गए थे।
By Shivnandan Sahu