
कौशाम्बी. बीटीसी चतुर्थ सेमेस्टर पेपर लीक मामले मे जिला विद्यालय निरीक्षक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मंझनपुर कोतवाली मे मुकदमा दर्ज कर हो गया| मुकदमा दर्ज होने के बाद एसपी ने सीओ मंझनपुर के नेतृत्व मे टीम गठित कर जांच शुरू करा दिया है| मुकदमा दर्ज होने के बाद भी जिले के विभागीय अधिकारी व पुलिस महकमा अभी भी यही दावा कर रहे है की पेपर कौशांबी से नहीं लीक हुआ है| पेपर लीक होने से जिले के सात सौ परीक्षार्थियों समेत प्रदेश के लगभग साथ हजार बीटीसी परीक्षार्थियों का भविष्य अधर मे लटक गया है|
गौरतलब हो की सोमवार को होने वाली बीटीसी प्रशिक्षण 2013, सेवारत मृतक आश्रित, सेवारत उर्दू, बीटीसी 2014 अवशेष/अनुत्तीर्ण एवं बीटीसी प्रशिक्षण 2015 चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा से एक दिन पहले रविवार की रात मे ही सभी आठ प्रश्न पत्र लीक हो गए| सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पेपर जिला प्रशासन के पास तक पहुँच गया| सोमवार को परीक्षा शुरू होने पर पेपर का मिलन कराया गया| इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कौशांबी सतेन्द्र सिंह ने अपनी आख्या सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी को भेज दिया|
डीआईओएस कौशांबी की आख्या रिपोर्ट पर 8 अक्तूबर से 10 अक्तूबर तक होने वाली परीक्षा निरस्त कर दिया| मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कौशांबी सतेन्द्र कुमार सिंह की तहरीर पर मंझनपुर कोतवाली मे अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो गया| एसपी प्रदीप गुप्ता के मुताबिक सीओ मंझनपुर सच्चिदानंद पाठक के नेतृत्व मे टीम गठित कर मामले के खुलासा का प्रयास शुरू कर दिया गया हैं| मुकदमा दर्ज होने के बाद डीआईओएस की तरह एसपी भी दावा कर रहे है कि पेपर कौशांबी जिला से नहीं लीक हुआ है|