कौशाम्बी

मतदान को लेकर भिड़े डिप्टी सीएम केशव मौर्या व एएसपी, वीडियो हुआ वायरल

बूथे के बाहर मोबाइल से बात करते हुए समर्थकों को हटाने का आरोप, जानिए क्या है कहानी
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2017, 12:32 PM IST
मतदान को लेकर भिड़े डिप्टी सीएम केशव मौर्या व एएसपी
मतदान को लेकर भिड़े डिप्टी सीएम केशव मौर्या व एएसपी

सिराथू. निकाय चुनाव में मतदान को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के भाई व एएसपी के बीच भिड़त हो गयी। दोनों ही लोगों में नोकझोंक होने लगी। इसी बीच वहां पर लोगों की भीड़ लगने लग गयी। इसके चलते दोनों पक्ष वहां से हट गये।
यह भी पढ़े:-प्रत्याशियों को जीता कर भी हार सकते हैं विरोधी दल, बीजेपी का खास प्लान तैयार


डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के गृहनगर सिराथू में निकाय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मतदान को देखते हुए सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किये गये थे। सिराथू नगर पंचायत के आदर्श पूर्व माध्यमिक स्कूल में भी मतदान के लिए बूथ बनाया गया है। इसी बीच अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए यहां पर पहुंचे थे। इसी बूथ पर केशव प्रसाद मौर्या के भाई सुखलाल मौर्या व राजेन्द्र मौर्या भी यहंा पर बीजेपी के लिए डटे हुए थे। इसी बीच किसी बात को लेकर एएसपी व केशव प्रसाद मौर्या के भाईयों में झड़प हो गयी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बूथे के बाहर कुछ लोग मोबाइल से बात रहे थे और एएसपी ने उन लोगों को वहां से हटा दिया था। इसके बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के भाई ने समर्थकों को बिना बात हटाये जाने पर नाराजगी जतायी और इसका विरोध किया। मीडिया व स्थानीय लोगों की भीड़ लग जाने के बाद वहां से दोनों पक्ष हट गये। चर्चा है कि सुखलाल मौर्या ने फोन के जरिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को इस घटना की जानकारी दी है। दोनों पक्षों से जब मीडिया ने बहस करने का कारण पूछा तो कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
यह भी पढ़े:-नगर निगम चुनाव के बाद सीएम योगी सरकार करेगी बड़ा धमाका

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या की प्रतिष्ठ भी दांव पर
सिराथू नगर पंचायत पद पर केशव प्रसाद मौर्या की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। यूपी में नगर निगम चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ की टीम का पहला इम्तिहान है। चुनाव प्रचार में सीएम योगी के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद भी मैदान में डटे हुए हैं। इन हालात में सिराथू जैसी जगह पर डिप्टी सीएम के प्रत्याशी को हार मिलती है तो बीजेपी को तगड़ा झटका लगना तय है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी की चुनौती के बाद बैकफुट पर आये अखिलेश व मायावती

Updated on:
22 Nov 2017, 12:32 PM IST
Published on: