
कौशांबी. सराय अकिल थाना के हासिमपुर किनार गांव में निजी नलकूप में सो रहे बुजुर्ग दंपत्ति की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या के बाद आला कत्ल हासिया गनासा मौके पर छोड़ फरार हो गए। घटना की जानकारी दोपहर लगभग बारह बजे उस समय हुई जब मृतक का बेटा मौके पर पहुंचा। बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया|
सराय अकिल थाना के अलावा कई थाना की पुलिस फोर्स हासिमपुर किनार गांव पहुंच गई, पुलिस अधीक्षक ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल किया और जल्द घटना के खुलासे के लिए दो टीम का गठन कीर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। सराय अकिल थाना के हासिमपुर किनार गांव निवासी पैंसठ वर्षीय मोलई अपनी पत्नी साथ वर्षीय दुखनी व बड़े बेटे जगत पाल व उसके परिवार के साथ गांव के बाहर निजी नलकूप मे रहता था। मंगलवार को उसका बड़ा बेटा जगत पाल अपने परिवार के साथ ससुराल मे आयोजित निमंत्रण में चला गया। बुधवार को दोपहर लगभग बारह बजे जब वह घर लौटा तो माता-पिता को एक ही चारपाई पर खून से लथपथ देख सन्न रह गया, उसके चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो सभी सकते मे आ गए। घटना की जानकारी इलाकाई पुलिस को दी गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुये सराय अकिल सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हत्यारों ने बुजुर्ग की हत्या आसिया व गनासा से किया है और हत्यारे आला कत्ल भी मौके पर छोड़ गए। परिवार के लोग किसी से कोई रंजिश से इंकार कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया, एसपी का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए दो टीमें लगाई गई है, जल्द ही हत्या के कारणों का पता लगाकर हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
BY- SHIV NANDAN SAHU