Kaushambi News: कौशाम्बी जिले के यमुना नदी में मिली डाल्फिन को मछुआरे खा गए। फोटो वायरल होने के बाद वन विभाग के अधिकारी ने 5 मछुआरों पर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने 1 को गिरफ्तार कर लिया है।
Kaushambi News: सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इसमें देखा जा सकता है कि एक आदमी और कुछ छोटे बच्चे डॉल्फिन मछली को अपने कंधे पर लेकर जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह कौशाम्बी जिले का है। डॉल्फिन पकड़े हुए फोटो वायरल होने के बाद वन विभाग को पता चला। इसके बाद रेंजर ने मछुआरों के खिलाफ पुलिस थाने में तहरीर थी। पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए 1 को गिरफ्तार कर लिया। वहीं 4 अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
वन विभाग को जैसे डॉल्फिन के बारे में पता चला तो कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र के नासिरपुर गांव पहुंची। वहां पहुंचने पर पता चला कि यमुना नदी में मिली डॉल्फिन को मछुआरों ने शिकार कर अपना निवाला बना लिया। यह घटना 2 दिन पहले की बताई जा रही है।
डॉल्फिन पकड़ने का एक फोटो वायरल होने पर वन विभाग को इस घटना के बारे में जानकारी हुई। वन अधिकारियों ने जांच में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और चार अन्य के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कराया है।
यह भी पढ़ें: मौसम विभाग ने तराई क्षेत्रों में रेड अलर्ट और 10 जिलों ऑरेंज अलर्ट जारी किया, जानें IMD का पूर्वानुमान
तहरीर में रेंजर ने क्या बताया?
चायल रेंज के वन रेंजर रवींद्र कुमार ने पिपरी थाना पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि 22 जुलाई की सुबह 9 से 10 बजे के बीच नसीरपुर गांव के मछुआरे रंजीत कुमार, संजय, दीवान, गेंदालाल, बाबाजी यमुना नदी में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान उनके जाल में डॉल्फिन फंस गई। इसके बाद मछुआरे मछली को बाहर लाए। इस पूरी घटना का किसी व्यक्ति ने मोबाइल से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। आरोप है कि डॉल्फिन को मछुआरे खा गए।
4 आरोपी मछुआरे फरार
वन विभाग के अधिकारी के मुताबिक 23 जुलाई की रात 8 बजे सोशल मीडिया के जानकारी मिली। इसके बाद चायल रेंज के रेंजर रवींद्र कुमार और बीट प्रभारी वन दारोगा राम प्रकाश रावत नसीरपुर गांव पहुंचे। जांच के बाद वन टीम ने रंजीत को पकड़ कर पुलिस थाना पिपरी ले आए। वहीं, संजय, दीवान, गेंदालाल, बाबाजी मौके से फरार हो गए। इनके खिलाफ पुलिस थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराया गया। वहीं, पुलिस ने 1 को कस्टडी में लेकर बाकी अन्य के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई करना शुरु कर दिया है।