
कौशाम्बी जिले के अझुवा कस्बे में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बीज भंडार की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखा बीज, खाद और अन्य कृषि सामग्री जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया, वहीं सूचना मिलने पर दमकल और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई।
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। यह पूरा मामला सैनी कोतवाली क्षेत्र के अझुवा कस्बे का बताया जा रहा है, जहां पुलिस और प्रशासन घटना की जांच में जुटा हुआ है।
Published on:
16 Mar 2026 04:49 pm
बड़ी खबरें
View Allकौशाम्बी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
