कौशाम्बी

Kaushambi News: पत्नी ने पति की रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौत

कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने पति की लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। गंभीर अवस्था में परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार, पूरब शरीरा कस्बे में रह रही […]

less than 1 minute read
सभी स्कूलों के छात्रों की अनिवार्य सहभागिता (photo source- Patrika)

कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने पति की लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। गंभीर अवस्था में परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, पूरब शरीरा कस्बे में रह रही 42 वर्षीय संगीता सिंह अपने पति करन सिंह और बच्चों के साथ निजी आवास में रहती थीं। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से मानसिक अवसाद से पीड़ित थीं और उनका इलाज प्रयागराज में चल रहा था।


परिजनों के मुताबिक, सुबह करीब पांच बजे अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब घर के लोग कमरे में पहुंचे तो संगीता खून से लथपथ हालत में पड़ी थीं। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।


सूचना मिलने पर पश्चिम शरीरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
07 Feb 2026 06:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर