बिजली के लिये देर रात धरने पर बैठा युवक, कहा- बिजली विभाग के अधिकारी करवा सकते हैं मेरी हत्या

अधिकारियों के समझने पर देर रात तीन बजे समाप्त हुआ धरना 
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Aug 2017, 3:45 PM IST
Protest
Protest
कौशाम्बी.
जिले में बिजली विभाग के अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेश को ठेंगा दिखा रहे हैं। योगी सरकार का आदेश है कि ग्रामीण इलाको में 18 घंटे बिजली मिले, लेकिन कौशांबी में इस आदेश को बिजली विभाग के अधिकारी ठेंगा दिखा रहे हैं। कुछ घंटे बिजली आ भी रही है लेकिन वोल्टेज बहुत कम है। बिजली विभाग के बिजली कटौती और लो वोल्टेज से परेशान एक शख्स मंझनपुर मुख्यालय चौराहे पर रात में धरने पर बैठ गया। धरने पर बैठने की सूचना जैसे ही जिलाधिकारी को मिली उन्होंने चौराहे पर फ़ोर्स और मंझनपुर एसडीएम को भेज कर व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह धरने पर बैठा रहा।



यह भी पढ़ें:




धरने पर बैठे शख्स का आरोप था कि महीनों से मंझनपुर इलाके में बिजली कटौती की जा रही है, कुछ समय के लिए बिजली आती भी है तो लो बोल्टेज रहता है। उसने यह भी आरोप लगाया कि इसकी शिकायत कई बार एक्सईएन से की गयी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बिजली विभाग के अधिकारी कई महीनों से सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं, इसकी शिकायत डीएम से की गयी है।






धरने पर बैठे शख्स ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारी मेरी हत्या भी करा सकते हैं। मौके पर पहुंचे मंझनपुर एसडीएम ने बतया की इनकी समस्या का समाधान जल्द कर दिया जायेगा। एसडीएम के इस आश्वासन पर तीन बजे रात युवक धरने से उठ गया। इस दौरान कई थानों की फ़ोर्स भी मौके पर बुला लिया गया था।

Published on: