कौशाम्बी

रिश्ते के दादा ने 7 साल की बच्ची से किया रेप, बहाने से बुलाया था घर

कौशांबी में पड़ोस में रहने वाले एक बुजुर्ग ने बहाने से बुलाकर मासूम बच्ची के साथ रेप किया। बुजुर्ग ने बच्ची को किसी को ना बताने के लिए धमकी भी दी।      

less than 1 minute read
rape_hah.jpg

कौशांबी के कोतवाली थाना क्षेत्र में रिश्ते के दादा ने 7 साल की बच्ची के साथ रेप किया। आरोपी ने दूध गर्म कराने की बात कहते हुए बच्ची को बुला लिया। इसके बाद घर में ले जाकर उससे रेप किया। घटना के बाद बच्ची घर पहुंची तो उसने अपनी मां को सारी बात बताई।

बच्ची ने अपने साथ हुई घटना बताई तो परिजन उसको लेकर थाने पहुंचे। बच्ची की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

सुबह सात बजे की घटना
बच्ची के परिजनों ने बताया है कि शनिवार की सुबह 7 साल की बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला बुजुर्ग बहला फुसलाकर उसे अपने अपने घर ले गया। इसके बाद उसने बच्ची से दुष्कर्म किया।

पुलिस ने लिया तुरंत एक्शन
पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि सूचना मिलते ही FIR दर्ज कर के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। केस में सभी जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Published on:
26 Nov 2022 08:55 pm