मायावती लोकतंत्र को पूंजीपतियों के हाथ बेंच रही- स्वामी कौशाम्बी पहुंचे श्रम मंत्री ने बसपा मुखिया पर जमकर साधा निशाना
कौशाम्बी. जिले के दौरे पर आए श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर जमकर निशाना साधा। उनका कहना था कि मायावती ने बाबा साहेब आंबेडकर और काशीराम के मिशन को तिजोरीदारो केे हांथो बेचने का काम किया है। समाजवादी पार्टी के शासनकाल में प्रदेश में लाखों दलितों की हत्या की गई । बहन बेटियों के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद जिंदा जलाया गया, लेकिन बसपा सुप्रीमो मायावती ने दलितों के दरवाजे पर जाने तक की जरूरत नहीं समझी है।
स्वामी प्रसाद मौर्य यही पर नही रुके उन्होंने कहा कि मायावती लोकतंत्र को भी पूजी पतियों के हाथ बेचने का काम कर रही है। उन्होंने मायावती पर महलों में रहने का आदि बताते हुए कहा कि आज मायावती जिस हालत में पहुंची हैं उसके लिए भारतीय जनता पार्टी और स्वामी प्रसाद मौर्या जिम्मेदार नहीं है बल्कि इसके लिए मायावती खुद जिम्मेदार हैं और इसी के चलते प्रदेश की जनता ने बसपा को पूरी तरह से नकार दिया है। जिले के ओसा मंडी में आयोजित श्रमिक पंजीयन एवम हितलाभ वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने श्रमिकों के हित में चलाई जा रही प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में श्रमिकों को विस्तार से जानकारी दी । इस कार्यक्रम में लगभग तीन करोड़ की हित लाभ योजना का वितरण पंजीकृत श्रमिको के बीच किया गया।