कौशाम्बी

तांत्रिक ने लड़की को बेहोश कर बनाया शारिरिक संबंध, वीडियो बनाकर तीन साल तक करता रहा शोषण

राजस्थान के तांत्रिक ने यूपी के जौनपुर में धोखे से लड़की को बेहोश कर किया कुकर्म, वीडियो बनाकर तीन साल तक जिस्म से खेलता रहा।
2 min read
• •
Updated: 19 Feb 2018, 7:59 PM IST
Kaushambi Rape
कौशाम्बी में रेप

कौशाम्बी. तांत्रिक ने पहले दावा किया कि किसान के घर में धन गड़ा हुआ है। उसके बाद गड़ा हुआ धन निकालने के बहाने वह किसान के घर गया और वहां उसकी बेटी को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। वह इतने पर ही नहीं रुका और अपने इस कुकर्म का वीडियो बना लिया। उसके बाद तो वह उस युवती के साथ जबरदस्ती तीन साल तक कुकर्म करता रहा। महिला ने यह आरोप खुद उस तांत्रिक पर पुलिस के सामने लगाए। आखिरकार महिला ने उसके खिलाफ शिकायत की जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


पूरा मामला कौशाम्बी जिले के महेवाघाट थानान्तर्गत सरसवां गांव में राजस्थान के सीकर जिले से आकर तांत्रिक रह रहा था। अपने आपको पूरी तरह से निपुण तांत्रिक बताने वाले बाबा ने गांव के भोले-भाले गरीब परिवार को ऐसा झांसा दिया कि पूरा परिवार ही बर्बाद हो गया है। दरअसल ढोंगी बाबा ने किसान को झांसा दिया कि उसके घर में पुराना धन गड़ा हुआ है। इसी का लालच देकर वह किसान के घर में पहुंच गया। वहां तांत्रिक ने किसान की बेटी को नशीला पदार्थ सुंघाया और उसके साथ शारिरिक शोषण कर उसका वीडियो बना लिया।

युवती का आरोप है कि वीडियो बनाकर तांत्रिक ने उसके साथ तीन साल तक गलत काम किया। और किसान का पूरा परिवार बर्बाद होकर रह गया। हद तो तब हो गयी जब बोलेरो गाड़ी में शनि देवता की मूर्ति स्थापित कर भक्तों को शनि देव का दर्शन कराने वाले इस बाबा ने युवती को अपनी पत्नी बताकर अदालत में विदायी के लिये अर्जी दाखिल कर दिया। उसने ऐसा तब किया जब उसे पता चला कि युवती की शादी परिवार वाले कहीं और कराना चाहते हैं। खुद युवती ने ही इसके बाद तांत्रिक के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से शिकायत की और वह गिरफ्तार हो गया। बाबा का दावा है कि उसने जो अष्टधातु की मूर्ति अपनी गाड़ी में स्थापित कर रखी है उसकी कीमत डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा है और यह उसने अपने भक्तों से मिले दान से बनाया है।
by Shivnandan Sahu

Published on: