कौशाम्बी

दलित किशोरी से गैंगरेप मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, सभी पर लगेगा एनएसए

21 सितंबर को सराय अकिल थाना में दलित लड़की के साथ हुआ था गैंगरेप
less than 1 minute read
Kaushambi gang rape
कौशांबी गैंगरेप

कौशांबी. दलित किशोरी से गैंगरेप मामले में फरार चल रहे तीसरे अभियुक्त को भी गुरूवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सराय अकिल इलाके से अभियुक्त मोहम्मद आकिब उर्फ बड़का को पुलिस ने पकड़ा। एसपी प्रदीप गुप्ता के मुताबिक घटना के बाबत तीनो अभियुक्तों के खिलाफ कोर्ट में गुरूवार को ही चार्जशीट भी दाखिल की जा रही है। तीनों आरोपियों पर एनएसए की भी कार्रवाई की जाएगी।

पॉक्सो फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई करवाकर जल्द ही सजा भी कराई जाएगी। लखनऊ से आई फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर तमाम साक्ष्य जुटाया। गौरतलब है कि 21 सितंबर को सराय अकिल थाना इलाके में एक दलित किशोरी से तीन युवको ने गैंगरेप किया था। साथ ही घटना का अश्लील वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। घटना के बाद एक आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि दूसरा मुख्य अभियुक्त आदिल उर्फ छोटका को एसओजी ने मंगलवार को पिपरी थाना के रावतपुर इलाके में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। गुरूवार को एसओजी की टीम में सराय की थाना इलाके से मोहम्मद आदिल उर्फ बड़का को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता के मुताबिक तीनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई। तीनों आरोपियों खिलाफ एनएसए की भी कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को जेल भेजने के बाद मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में जल्द सुनवाई के लिए रखा जाएगा। एसपी के मुताबिक अगले 15 दिनों में तमाम गवाहों के बयान करवाने के बाद आरोपियों को सजा दिलाने का प्रयास होगा। लखनऊ से आई फॉरेंसिक टीम ने सराय अकिल थाना इलाके के उस स्थान पर पहुंची, जहां गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया था, फॉरेंसिक टीम ने मौके से तमाम साक्ष्य भी जुटाए हैं।

BY- SHIV NANDAN SAHU

Published on:
26 Sept 2019 09:41 pm
Also Read
View All
3 महीने पहले ट्रेनिंग पूरी कर संभाली थी ड्यूटी, कौशांबी थाने में गोली लगने से महिला सिपाही की मौत

थाने के गेट पर महिला सिपाही की गोली लगने से मौत, कौशांबी में थी तैनाती, पिछले साल ही यूपी पुलिस में हुई थी भर्ती

किसी ने बच्चों को जूते पहनाए, किसी ने तराशे 50 से ज्यादा पदक विजेता, यूपी के 3 शिक्षकों की Success Story

कौशांबी में पुलिस और 50 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली, फैक्ट्री मालिक का बेटा है गिरफ्तार आरोपी