कौशाम्बी

युवती की चाकू से गला रेत कर हत्या, रेप की आशंका

डिप्टी सीएम केशव मौर्य के पैतृक जिले मे महिला अपराध मे इजाफा
less than 1 minute read
Rape Case
Rape Case

कौशांबी. उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के पैतृक जनपद मे कानून व्यवस्था चरमरा गई है। महिला अत्याचार की घटनाओं मे तेजी से इजाफा हुआ है। ताजा मामला सैनी कोतवाली का हैं। कोतवाली इलाके के देवीगंज पुलिस चौकी अंतर्गत भनीपुर गांव के बाहर ख्वाजा कड़क शाह बाबा की मजार के नजदीक झाड़ियों के बीच एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ। युवती की चाकू से गला रेत कर हत्या की गई हैं। घटना स्थल पर खून से सना चाकू व शराब की बोतल के साथ गिलास बरामद हुए हैं। पुलिस ने शव के शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सकी। मृतका के बुर्का पहने होने से उसके मुस्लिम होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। आशंका यह भी जताया जा रहा है की हत्या से पहले युवती के साथ दुराचार भी किया गया है। सीओ सिराथू रामबीर सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जो भी रिपोर्ट आएगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

By- Shivnandan Sahu

Published on:
23 Nov 2018 04:41 pm
Also Read
View All
3 महीने पहले ट्रेनिंग पूरी कर संभाली थी ड्यूटी, कौशांबी थाने में गोली लगने से महिला सिपाही की मौत

थाने के गेट पर महिला सिपाही की गोली लगने से मौत, कौशांबी में थी तैनाती, पिछले साल ही यूपी पुलिस में हुई थी भर्ती

किसी ने बच्चों को जूते पहनाए, किसी ने तराशे 50 से ज्यादा पदक विजेता, यूपी के 3 शिक्षकों की Success Story

कौशांबी में पुलिस और 50 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली, फैक्ट्री मालिक का बेटा है गिरफ्तार आरोपी