कवर्धा

CG News: 148 कैदियों ने महाकुंभ से लाए गंगाजल से किया पवित्र स्नान, जय गंगा मैया के जयघोष भी लगाए

CG News: जेल में प्रयागराज से मंगवाए गए गंगाजल की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद उसका मिश्रण टैंक में किया गया। इसके बाद सभी बंदियों ने जय गंगा मैया के जयघोष के साथ पवित्र स्नान किया।
less than 1 minute read
Feb 26, 2025
CG News: 148 कैदियों ने महाकुंभ से लाए गंगाजल से किया पवित्र स्नान, जय गंगा मैया के जयघोष भी लगाए

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने जेलों में बंद कैदियों के नैतिक उत्थान और आध्यात्मिक शुद्धि के उद्देश्य से एक अनूठी पहल की है। इस पहल के तहत जिला जेल के कैदियों को प्रयागराज महाकुंभ से लाए गए पवित्र गंगाजल से स्नान कराया गया।

मंगलवार को जेल में प्रयागराज से मंगवाए गए गंगाजल की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद उसका मिश्रण टैंक में किया गया। इसके बाद सभी बंदियों ने जय गंगा मैया के जयघोष के साथ पवित्र स्नान किया। इस दौरान कैदियों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशन में प्रदेश के विभिन्न जेलों में कैदियों के लिए गंगा स्नान की यह विशेष व्यवस्था की गई है। प्रयागराज महाकुंभ से लाए गए पवित्र जल से कैदियों को स्नान कराकर उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता प्रदान करने की इस पहल की सभी ओर सराहना हो रही है। सहायक जेल अधीक्षक डीसी ध्रुव के अनुसार 148 बंदियों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ गंगाजल से स्नान किया।

Updated on:
26 Feb 2025 01:44 pm
Published on:
26 Feb 2025 01:43 pm
Also Read
View All
छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश बार्डर पर मिला करोड़ों रुपए का सामान, कवर्धा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Police Constable Recruitment: 1600 पद खाली होने के बाद भी नियुक्ति का इंतजार, गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव

Chhattisgarh News: ग्रामीणों की मांग पर बड़ा फैसला, इस जिले के 173 स्कूलों में बालिका शौचालय और 28 गांवों में बनेंगे मुक्तिधाम-प्रतीक्षालय

Kawardha News: कारखाने से 37, बाजार में 70 रुपए! चीनी के दाम में आखिर किसकी हो रही बल्ले-बल्ले? जानें पूरा खेल

कवर्धा में नई व्यवस्था: मृत उपभोक्ताओं के नाम पर चल रहे बिजली कनेक्शन आएंगे पकड़ में, 2.03 लाख कनेक्शनों की होगी ई-केवाईसी