कवर्धा

कौशल विकास के तहत दिया 9831 युवाओं को प्रशिक्षण, 900 लोगों को मिला रोजगार

युवा किसी न किसी कार्य का प्रशिक्षण ले रहे हैं वह अब स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ चुके हैं
2 min read
• •
Updated: 25 Aug 2018, 12:36 PM IST
cg news
कौशल विकास के तहत दिया 9831 युवाओं को प्रशिक्षण, 900 लोगों को मिला रोजगार

कवर्धा . छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में हर साल पांच से सात हजार युवा बेरोजगारों की लाइन में खड़े हो जाते हैं। केवल रोजगार की तलाश में भटकते रहते हैं। वहीं दूसरी ओर जो युवा किसी न किसी कार्य का प्रशिक्षण ले रहे हैं वह अब स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ चुके हैं। अब वह बेरोजगार नहीं रहे।

कौशल विकास योजना अंतर्गत युवा प्रशिक्षण लेकर बेरोजगारी से उबर रहे हैं। योजना अंतर्गत जिले में 10 प्रकार के कोर्स प्रारंभ किए गए हैं। इसमें प्रशिक्षणार्थियों को 270 घंटे मतलब करीब ढ़ाई माह का कोर्स कराया जाता है। इसमें बड़ी संख्या में युवा वर्ग प्रशिक्षण लेकर खुद के पैरों पर खड़े हो रहे हैं। कबीरधाम जिले में हर साल करीब 3000 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद प्रति वर्ष 300 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलता है, जबकि 1700 से अधिक युवा स्वरोजगार की राह पकड़ लेते हैं। इससे बेरोजगारी पर कुछ मात्रा में बेसक कमी आयी है।

वर्ष 2014 से प्रारंभ इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अब तक 9831 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसमें से 4003 युवाओं ने स्वरोजगार की राह पकड़ी। इसमें से अधिकतर युवा सफल भी हैं। वहीं कौशल प्रशिक्षण के बाद 931 बेरोजगार युवाओं को रोजगार भी मिला। मतलब प्रशिक्षण के बाद 60 प्रतिशत युवाओं को रोजगार-स्वरोजगार उपलब्ध हो रहा है।

तीन वर्ष के आंकड़ों पर एक नजर...





























वर्ष प्रशिक्षणप्राप्त रोजगारस्वरोजगार
2016-173274 3271386
2017-1832383311538
2018-194942649

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत पंजीकृत वीटीपी द्वारा कौशल प्रशिक्षण का आंकलन करें तो युवाओं को प्रशिक्षण देने में सालाना 1.68 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। वर्ष 2014 से जून 2018 तक 9831 युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दिया गया। शासन ने इसमें कुल 8 करोड़ 43 लाख 11 हजार रुपए खर्च किए। इसमें आजीविका महाविद्यालय में आवासीय प्रशिक्षण दिया गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं के अनुरूप प्रशिक्षण देकर उन्हें हूनरमंद बनाया गया।

जिले में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जिले में कुल 71 वीटीपी( वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोवाइडर) हैं। इसमें 21 शासकीय और 50 अशासकीय संस्थाएं हैं। संस्थाओं द्वारा इलेक्ट्रेशियन, ड्राइवर कम मैकेनिक, मोटर साइकिल रिपेयरिंग, राजमिस्त्री, इलेक्ट्रॉनिक्स, बलम्बर, सोलर, रेफ्रीजरेशन और बांस शिल्प की ट्रेनिंग की जाती है।

कबीरधाम के कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक, आशीषधर दीवान के आजीविका महाविद्यालय में चार प्रकार के कोर्स संचालित हैं। वहीं जिलेभर में 71 संस्थाओं के माध्यम से इस वर्ष करीब पांच सौ युवाओं को ट्रेनिंग दी जा रही है। प्रशिक्षण के बाद अधिकतर युवा स्वरोजगार की बढ़ रहे हैं। वहीं रोजगार भी उपलब्ध हो रहे हैं।

Published on: