कवर्धा

कवर्धा में हादसा…कांच से भरी माजदा गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, दर्जनभर मजदूर हुए घायल

Kawardha Road Accident: पंडरिया बजाक मध्यप्रदेश राजकीय सड़क पर कांच से भरी माजदा पलट गई। हादसे में दर्जनभर लोग घायल हुए।

less than 1 minute read
Aug 24, 2023
कवर्धा में हादसा

CG Road Accident: कवर्धा/ नेऊर। पंडरिया बजाक मध्यप्रदेश राजकीय सड़क पर कांच से भरी माजदा पलट गई। हादसे में दर्जनभर लोग घायल हुए। सभी को कुकदुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बिलासपुर से माजदा बुढार (Road Accident) जिला शहडोल एमपी जा रहा था। वाहन पर करीब 10 मजदूर थे। पोलमी घाट पर भेलकी गांव के आगे घुमावदार मोड़ पर माजदा अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में सात लोगों को गंभीर चोट आई है। इसमें योगेश यादव (22), धर्मेंद्र यादव (29), बद्री यादव(40), चतुर यादव(54) निवासी मुंगेली जिला, बिलासपुर के चना डोंगरी निवासी देवेंद्र पाली (31), गोरे लाल पाली, धीरज साहू (23), असत राम, कन्हैया वैष्णव (38) ड्राइवर को अधिक चोट आई है।

घायलों को तुरंत ही डॉयल 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। 108 वाहन पंडरिया (Kawardha Accident News) एमटी विनोद जायसवाल, कुकदुर केराजू पडवर द्वारा मलहम पट्टी कर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुकदुर लाया गया। वहां से एक घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया।


Road accident yesterday
Road accident today
Road accident in india
Road accident essay
Causes of road accidents
road accident paragraph
survey report on road accidents in india

Published on:
24 Aug 2023 03:35 pm
Also Read
View All