Dhan Ghotala: अमित जोगी ने घोषणा की है कि 15 जनवरी को वे खुद मैदान में उतरेंगे और “चूहा पकड़ो अभियान” चलाएंगे।
Dhan Ghotala: कबीरधाम जिले में धान खरीदी व्यवस्था से जुड़े 8 करोड़ रुपए के घोटाले ने अब सीधी राजनीतिक टकराव की शक्ल ले ली है। धान संग्रहण केंद्र से 22 से 26 हजार क्विंटल धान गायब होने के बाद प्रशासन की ओर से यह दावा किया गया कि धान चूहे खा गए। इस दलील पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) ने तीखा पलटवार किया है।
जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित अजित जोगी ने घोषणा की है कि 15 जनवरी को वे स्वयं चूहा पकड़ने वालों और जाल के साथ चारभाठा धान केंद्र पहुंचेंगे। उनका कहना है कि मौके पर यह साबित किया जाएगा कि करोड़ों का धान चूहों का नहीं, बल्कि सिस्टम की मिलीभगत का शिकार हुआ है। जिलाध्यक्ष सुनील केशरवानी ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि गोदाम, चौकीदार और कंप्यूटर रिकॉर्ड मौजूद होने के बावजूद हजारों क्विंटल धान का गायब होना संगठित भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है।
दरअसल, कवर्धा जिले के बाजार चारभांठा और पंडरिया ब्लॉक के बघर्रा धान खरीदी केंद्र में गड़बड़ी सामने आई थी। दोनों केंद्रों से करीब 26 हजार क्विंटल धान की कमी पाई मली। बाजार में इस धान की कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये आंकी गई थी। इ पूरे मामले में जिला विपणन अधिकारी अभिषेक मिश्रा ने कहा था कि चूहे, दीमक, कीड़े और मौसम की खराबी के कारण धान खराब हुई होगी। इस पूरे मामले में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया था।
अधिकारियों का दावा है कि यह नुकसान मौसम के प्रभाव और चूहे, दीमक व कीड़ों द्वारा धान को क्षति पहुंचने के कारण हुआ है, लेकिन प्रारंभिक जांच में गंभीर अनियमितताओं के संकेत भी मिले हैं।