कवर्धा

लोक सुराज: भड़के किसानों ने कलेक्टर से की जबरदस्ती, SDM व तहसीलदार की हालत हो गई खराब

किसानों की इस हरकत से माहौल गरमा गया
2 min read
Mar 17, 2018
CG news

कवर्धा. लोक सुराज समाधान शिविर में उस समय जमकर हंगामा मचा जब गन्ना पर्ची की किसानों ने मांग की। अधिकारी जवाब नहीं दे सके। ग्रामीणों ने डिप्टी कलक्टर के वाहन को रोक दिया और जाने नहीं दे रहे थे। किसानों की इस हरकत से माहौल गरमा गया।

जिले के ग्राम सोढ़ा में लोक सुराज के तहत शनिवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। दूसरे पहर में करीब 2.30 बजे कुछ ग्रामीण गन्ना पर्ची को लेकर पंडरिया तहसीलदार, डिप्टी कलक्टर व एसडीएम से सवाल-जवाब किए। अधिकारी उचित जवाब नहीं दिए और केवल आश्वासन देते नजर आए। इसके चलते ग्रामीण भड़क उठे और हंगामा करने लगे।

देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ बढ़ गई है और गन्ना पर्ची की मांग करने लगे। अधिकारी जवाब देते रहे, लेकिन किसान पर्ची और गन्ना बिक्री के राशि की मांग करते रहे। अधिकारी जब मंच से जाने लगे तो ग्रामीणों ने उनके वाहन को रोक लिए। काफी हो-हंगामा और अधिकारियों की समझाईश के बाद ग्रामीण शांत हुए।

आठ गांव के लिए लगा शिविर
शिविर में ग्राम रूसे, सोढ़ा, मोहतराकला, भगतपुर, कारीमाटी, कंझेटा, कुंआमालगी और अमलीमालगी के ग्रामीण अपने आवेदनों पर समाधान के लिए पहुंचे थे। पहले पहर में संसदीय सचिव मोतीराम चंद्रवंशी मौजूद थे। इस दौरान आवेदन का निराकरण चल रहा था। संसदीय सचिव शिविर से निकल गए, जिसके बाद हंगामा हुआ।

किसानों की समस्या
शिविर में पहुंचे किसानों ने बताया कि उनके गन्ने खेत में ही खड़े-खड़े सूख रहे हैं क्योंकि कारखाना द्वारा उन्हें पर्ची नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते उन्हें मजबूर होकर गन्ना गुड फैक्ट्री में जाना पड़ रहा है। लेकिन गुड फैक्ट्री में भी औने-पौने दाम पर गन्ना खरीदा जा रहा है। ऐसे में किसानों को गन्ने से लाभ ही नहीं मिल रहा है।

ग्रामीणों ने रखी मांग
शिविर में ग्रामीण व किसानों ने मांग रखी कि गन्ने के लिए पर्ची जारी किया गया। बिक्री गन्ने का भुगतान किया जाएगा। सेवा सहकारी समिति द्वारा वसूली एक माह के रोका जाए। गुड़ फैक्ट्री में दाम को बढ़ाया जाएगा।

किसानों ने पर्ची और पेमेंट नहीं मिलने की समस्या है। पर्ची देने को लेकर क्रमबद्ध तरीका बनाया गया है। बारी-बारी से उन्हें पर्ची मिल रही है। गन्ना के पेमेंट के लिए राशि की मांग की गई। जिन्हें राशि नहीं मिली है उन्हें 26 मार्च तक भुगतान किया जाएगा।
प्रदीप मिश्रा, डिप्टी कलक्टर, कबीरधाम

Published on:
17 Mar 2018 08:15 pm