कवर्धा

Breaking News: महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, आरोपी ने हंसिया से किया ताबड़तोड़ वार… ICU में भर्ती

Jan 29, 2026
महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला (फोटो सोर्स- पत्रिका)
महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Breaking News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष गंगोत्री योगी पर अज्ञात हमलावर ने जानलेवा हमला किया है। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। खून से लथपथ हालत में उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

बताया जा रहा है कि यह वारदात करीब तीन दिन पुरानी है। हमले के बाद गंगोत्री योगी लगातार दो दिनों तक बेहोश रहीं, जिसके कारण पुलिस उनका बयान दर्ज नहीं कर सकी। आज जब पुलिस उनका बयान लेने अस्पताल पहुंची, तब इस पूरे मामले की जानकारी सामने आई। इसी दौरान उनकी घायल अवस्था की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया।

Breaking News: हंसिया से किया गया ताबड़तोड़ हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात आरोपी ने गंगोत्री योगी पर हंसिया से ताबड़तोड़ वार किए। हमलावर ने उनके सिर, हाथ, गाल और गर्दन पर कई बार हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। खून से लथपथ हालत में महिला को देखकर आसपास मौजूद लोगों के होश उड़ गए। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला किसने और किन कारणों से किया। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

इलाके में दहशत, राजनीतिक हलकों में चिंता

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, राजनीतिक हलकों में भी इस हमले को लेकर गहरी चिंता जताई जा रही है। पुलिस का दावा है कि जांच के बाद जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Updated on:
29 Jan 2026 08:10 pm
Published on:
29 Jan 2026 08:10 pm