22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IAS Tulika Prajapati: चार्ज लेते ही एक्शन मोड में कलेक्टर मैडम, अधिकारियों को दी नसीहत, कहा- काम में टीम भावना जरूरी

IAS Tulika Prajapati: 2016 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी तुलिका प्रजापति ने पदभार ग्रहण किया। वे कबीरधाम जिले की 21वीं कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं देंगी। वहीं पहले दिन ही वे एक्शन मूड में नजर आई
less than 1 minute read
Google source verification
ias Tulika Prajapati, kawardha news

2016 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी तुलिका प्रजापति ( Photo - Patrika )

Kawardha Collector: कबीरधाम जिले की नवपदस्थ कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने पदभार ग्रहण कर जिले की प्रशासनिक कमान संभाल ली है। पहले दिन ही कलेक्टर का तेवर नजर आए। अधिकारियों से भेट मु​लाकात के दौरान उनका सख्त रुख नजर आया। वहीं सभी अधिकारियों को टीम भावना से काम करने की नसीहत दी। बता दें कि 2016 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी प्रजापति कबीरधाम की 21वीं कलेक्टर हैं।

IAS Tulika Prajapati: कार्यालयीन व्यवस्थाओं की जानकारी ली

पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर ने जिला कार्यालय की विभिन्न शाखाओं और विभागीय कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से उनके विभागों में चल रहे कार्यों, योजनाओं और कार्यालयीन व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर विभागवार योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की।

कलेक्टर ने अधिकारियों से आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ काम करने को कहा। उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए।

ई-फाइल से होगा काम

कलेक्टर ने राजस्व विभाग के कार्यों को महत्वपूर्ण बताते हुए लंबित राजस्व प्रकरणों का समय.सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभागीय कार्य प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें, ताकि लोगों को शासकीय सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके। बैठक में अपर कलेक्टर नरेन्द्र पैकरा, सागर सिंह राज, रामप्रसाद आचला सहित एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

इन जिलों में चुके हैं सेवाएं

इससे पहले वे मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की कलेक्टर रह चुकी हैं। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक और पशुपालन विभाग में उप सचिव के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली है। इसके अलावा वे बेमेतरा, बलरामपुर और कोरिया में जिला पंचायत सीईओ के रूप में कार्य कर चुकी हैं।