19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SP से विवाद के बाद हटे कवर्धा कलेक्टर, मुुंगेली समेत 6 जिलों में नए IAS अफसर को जिम्मेदारी, देखें नाम

Chhattisgarh IAS Transfer: साय सरकार ने एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। 6 जिलों में नए कलेक्टर समेत 24 आईएएस अफसरों का तबादला किया है। सूची में कवर्धा कलेक्टर भी हटाए गए..
2 min read
Google source verification
IAS Transfer news

IAS गोपाल वर्मा हटे, तुलिका प्रजापति कवर्धा की नई कलेक्टर ( Photo - Patrika )

IAS Transfer List: छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 24 अफसरों के विभाग में बड़ा बदलाव किया है। इसके साथ लंबे समय तक भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अफसर विवेक आचार्य को पर्यटन मंडल से हटाकर उनकी सेवा वन विभाग को वापस लौटा दी गई है। तबादला का बड़ा असर कांकेर, गरियाबंद, मुंगेली, सक्ती, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और कबीरधाम जिले में देखने को दिया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी तबादला आदेश में ज्यादातर अफसरों को ढाई से तीन साल की सेवाएं पूरी होने की वजह से विभाग में बदलाव किया गया है। जारी आदेश में दो आईएएस अफसरों के प्रभार कम कर दिया गया है। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोसकर विलास संदिपान को नान का प्रबंध संचालक बनाया गया है।

उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद से इफ्फत आरा इस प्रभार से मुक्त होंगी। वहीं नगरीय निकाय संचालक रिमिजियुस एक्का को पीएचई का विशेष सचिव बनाते हुए, जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनके पदभार ग्रहण करने के बाद मोहम्मद कैसर अब्दुल हक जल जीवन मिशन के प्रभार से मुक्त होंगे। मिला।

Chhattisgarh IAS Transfer: एसपी से विवाद में हटे कवर्धा कलेक्टर

कवर्धा में कलेक्टर और एसपी का विवाद मंत्रालय पहुंच गया था। आखिरकार हुए प्रशासनिक फेरबदल में गोपालवर्मा को हटाकर तुलिका प्रजापति को कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि कलेक्टर ने पत्र लिखकर जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। दोनों के बीच मतभेद को लेकर चर्चाएं हो रही थी। इस बीच साय सरकार ने पहले एसपी धर्मेंन्द्र सिंह को जिले हटाया अब कलेक्टर गोपालवर्मा को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है।

बोरा को नगरीय प्रशासन की जिम्मेदारी आदिम जाति विकास विभाग

के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा को नगरीय प्रशासन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। उनके पास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। नगरीय प्रशासन सचिव आर. शंगीता मंत्रालय में पदस्थ हुई है। बताया जाता है कि आर. शंगीता ने अवकाश लिया है। इस वजह से यह फेरबदल हुआ है। आदिम जाति विकास विभाग की जिम्मेदारी भुवनेश यादव को दी गई है।

इन जिलों के कलेक्टर बदले

नाम- वर्तमान- नई पदस्थापना
नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर- कांकेर- संचालक नगरीय प्रशासन

रणबीर शर्मा- संचालक समाज कल्याण- गरियाबंद
कुंदन कुमार- मुंगेली- कांकेर

अमृत विकास तोपना- सक्ती- मुंगेली
जयश्री जैन- संयुक्त संचालक वन विभाग- सक्ती

तुलिका प्रजापति- मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी- कबीरधाम
गोपाल वर्मा- कबीरधाम- संयुक्त सचिव वन विभाग

तनुजा सलाम- संचालक खेल विभाग-मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
भगवान सिंह उइके-गरियाबंद- संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन

अन्य प्रमुख तबादले

जगदीश सोनकारः प्रबंध संचालक अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम से अब विशेष सचिव खाद्य विभाग

हिना अनिमेष नेतामः संचालक आदिव जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान से अब प्रबंध संचालक अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम

गजेन्द्र सिंह ठाकुरः यथावत-अतिरिक्त प्रभार संचालक समाज कल्याण

रोमा श्रीवास्तवः उप सचिव इ मंत्रालय से अब सीईओ जिला पंचायत सरगुजा

आकांक्षा शिक्षा खलखो: सीईओ नारायणपुर से अब उप राचिव वाणिज्य व अतिरिक्त प्रभार संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग

सौमिल रंजन चौबेः उप सचिव कृषि से अब प्रबंध संचालक पर्यटन मंडल

बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई: अपर कलेक्टर नारायणपुर से अब अपर कलेक्टर बिलासपुर