8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattisgarh IAS Transfer: 5 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

IAS Posting in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ सरकार ने 5 आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। एलबीएसएनएए में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सभी अधिकारी 21 अगस्त 2026 से नए पदस्थापना स्थलों पर कार्यभार संभालेंगे।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh IAS Transfer

Chhattisgarh IAS Transfer: 5 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना(photo-patrika)

Chhattisgarh IAS Transfer: छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के पांच परिवीक्षाधीन अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2020 और 2024 बैच के अधिकारियों ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी में फेज-2 प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। प्रशिक्षण से 21 अगस्त 2026 को कार्यमुक्त होने के बाद सभी अधिकारी अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Chhattisgarh IAS Posting: LBSNAA प्रशिक्षण के बाद मिली नई जिम्मेदारी

राज्य शासन के अनुसार अधिकारियों को प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद विभिन्न जिलों में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) यानी एसडीएम के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाना है।

इन IAS अधिकारियों की हुई नई पोस्टिंग

अनिकेत अशोक फडतरे (IAS 2020)
वर्तमान पद: सहायक कलेक्टर, जशपुर
नई पदस्थापना: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मैनपुर, जिला गरियाबंद
अरविंद कुमार टी. (IAS 2024)
वर्तमान पद: सहायक कलेक्टर, बिलासपुर
नई पदस्थापना: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), भटापारा, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा
अक्षय दोशी (IAS 2024)
वर्तमान पद: सहायक कलेक्टर, रायगढ़
नई पदस्थापना: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव
क्षितिज गुरुस्के (IAS 2024)
वर्तमान पद: सहायक कलेक्टर, कवर्धा
नई पदस्थापना: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), घरघोड़ा, जिला रायगढ़
विपिन दुबे (IAS 2024)
वर्तमान पद: सहायक कलेक्टर, बस्तर
नई पदस्थापना: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कटघोरा, जिला कोरबा

21 अगस्त से संभालेंगे नया कार्यभार

सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार सभी अधिकारी 21 अगस्त 2026 को प्रशिक्षण से कार्यमुक्त होने के बाद अपने-अपने नए पदस्थापना स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। इसके बाद संबंधित जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

राज्य सरकार का मानना है कि प्रशिक्षित अधिकारियों की नई पदस्थापना से जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी होगी। नई जिम्मेदारियों के साथ ये अधिकारी राजस्व, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों के बेहतर संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रशासनिक स्तर पर इसे नियमित पदस्थापना प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।