कवर्धा

छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, खेलो इंडिया की वार्षिक स्कालरशिप में हुआ गीता का चयन

Kawardha news: नगर पंचायत बोड़ला की बेटी गीता यादव का चयन खेलो इंडिया की वार्षिक स्कालरशिप के लिए चयन किया गया है। गीता यादव खेल विभाग की ओर से बिलासपुर में संचालित पहली बोर्डिग अकादमी में ट्रेनिंग ले रही है।

2 min read
May 27, 2023
file photo

Chhattisgarh news: कवर्धा में खिलाड़ी का चयन पिछले दिनों राजनांदगांव में हुए वेस्ट जोन जूनियर हॉकी चैपिंयनशिप में प्रदर्शन के आधार पर कैम्प के लिए किया गया, जिसके बाद चयनित सभी खिलाड़ियों का एसेसमेंट कैम्प दिल्ली में 16 से 20 मई तक आयोजित कर स्कालरशिप के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। खेलो इंडिया वार्षिक स्कॉलरशिप के तहत 72 लोग ट्रायल दिए थे जो अलग-अलग राज्य के थे। इसमें 17 खिलाड़ियों का चयन स्कॉलरशिप के लिए हुआ था जिसमें छत्तीसगढ़ से बोड़ला नगर की गीता यादव का नाम शामिल है।

खेलो इंडिया वार्षिक स्कालरशिप के तहत अब गीता यादव को हर साल 6 लाख 20 हजार रुपए दिए जाएंगे। गीता के चयन पर बोड़ला नगर सहित जिलेभर में हर्ष व्याप्त है। इसी तरह से खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिले तो यह देश का नाम रोशन करें। इन खिलाड़ियों से स्थानीय बालक-बालिकाएं प्रेरित होते हैं। यह खेल में अपना नाम कमाना चाहते हैं।

खेत को बनाया मैदान

प्रतिभाएं बहुत है जिला में बस उन्हें तराशने की जरूरत है। बोड़ला में ही यही स्थिति है। पहले इंजीनियर सिखाते थे अब दो युवा हिमांशु चन्द्रवंशी और राजा चन्द्रवंशी हॉकी खिलाड़ियों को ट्रेन करते हैं। इनकी बदौलत ही वहां पर हॉकी खिलाड़ियों की संख्या 35 हो चुकी है। कुछ वर्ष के लिए एक कम्पनी में कार्यरत इंजियनर केएल चौहान सड़क निर्माण कार्य में (kawardha news) बोड़ला पहुंचे थे। इस दरमियां अपने खर्च से खेत को ही मैदान बनाया। वह जहां रहते थे वहीं केआसपास की बच्चियों को हॉकी सिखाना प्रारम्भ किया।

इस दौरान बहुत परेशानी भी हुई क्योंकि बच्चियों को हॉकी सीखाने उनके माता पिता से सहमति लेना था। काफी मशक्कत के बाद बच्चियों को यूट्यूब से देखकर उन्हें सिखाते गए। हॉकी सिखने के लिए गरीब घर की बेटियां ही पहुंचती है, जिनके पास तो (cg news) खेल के लिए ठीक से हॉकी होती है न ही जूते। यदि शासन, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा इन खिलाड़ियों की मदद की जाए तो यह देशभर में बोड़ला का नाम ऊंचा कर सकती हैं।

किया सम्मानित

वहीं बालिका के चयन पर जोगी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील केशरवानी ने मैदान पहुंचकर अपनी पार्टी की ओर से उनका सम्मान किया। उन्होंन कहा कि बोड़ला की हॉकी खिलाड़ी और उनके कोच को शासन से कुछ सहयोग नहीं मिलता है। अभावों में नगर की बेटिया सीख रही है। इस दौरान अनिल निर्मलकर, सोशल मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कश्यप, नगर उपाध्यक्ष जय अवस्थी सहित अन्य मौजूद रहे।

Published on:
27 May 2023 06:43 pm
Also Read
View All