Kawardha Bike Accident: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में दो मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना हमान कापा गांव के पास हुई। हादसे के बाद घायलों को गंभीर हालत में पंडरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।