कवर्धा

प्रेमजाल में फंसा युवक, फेसबुक पर हुई दोस्ती, फिर शुरू हुआ ठगी का खेल… ऐसे लगाया 17 लाख का चूना

Crime News: व्यवसायी ग्रामीण युवक से ठगी, रिपोर्ट पर जांच में जुटी पुलिस, नौकरी लगाने लोन के नाम 17 लाख रुपए की ठगी...
2 min read
• •
Feb 15, 2023
.
प्रेमजाल में फंसा युवक, फेसबुक पर हुई दोस्ती, फिर शुरू हुआ ठगी का खेल... ऐसे लगाया 17 लाख का चूना

Crime News: युवक को पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर नौकरी लगाने, लोन दिलाने और बिजनेस बढ़ाने के नाम पर 17 लाख 51 हजार रुपए की ठगी कर लिया। पीड़ित युवक ने थाना में मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की विवेचना में जुट चुकी है।

ठगी का मामला ग्राम दामापुर चौकी अंतर्गत ग्राम जैतपुरी का निवासी हिमांशु यदु(24) से हुआ। युवक का ग्राम दामापुर में इलेक्ट्रानिक दुकान है। 30 जनवरी 2022 को मोबाईल नंबर 9340136077 से एक लड़की ने व्हाट्सअप के माध्यम से बात कर नौकरी लगाने लोन दिलाने, बिजनेश बढ़ाने प्रेम जाल में फं साकर 17 लाख 51 हजार रुपए की ठगी किया। इसमें युवती ने 3 लाख 25 हजार रुपए वापस किए, लेकिन 14 लाख 26रुपए ठग लिए।

युवक ने एफआईआर में बताया कि प्रेम जाल में फं साकर शादी करने और अच्छी नौकरी दिलवा देने के नाम पर अपने आप को दिल्ली पुलिस विभाग, माता-पिता आर्मी, बहन एयरपोर्ट में होना बताते हुये नेहा कानिटकर नाम की युवती ने 3 बैंक एकाउंट से ठगी की। पुलिस ने मामले में धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया।

दो महीने तक किया धोखाधड़ी
31 जनवरी 2022 की शाम को कॉल करके युवती ने कहा कि 60 हजार रुपए की आवश्यकता है। कही ईएमआई फिलप करना है तब नया लोन मिल जाएगा। 50 लाख का लोन दिलाऊंगी। इस पर विश्वास बढ़ाने लगी। पहली बार 31 जनवरी 2022 को अपने बैंक खाता से उसके खाता में 50 हजाए रुपए डाले। इसके बाद 11 लाख 22 हजार रुपए, 2 लाख 60 हजार रुपए सहित कुल 17 लाख 51 हजार रुपए प्रेम जाल में फंसकर दे दिए। इसके बाद 3 लाख 25 हजार रुपए वापस किए, लेकिन 14 लाख 26 हजार रुपए ठग लिए।

युवती ने इस तरह फेंका प्रेम का जाल
30 जनवरी 2022 में फेसबुक में फ्रेंड रिक्वेस्ट आया। इसके बाद युवती से आवेदक की बातचीत शुरू हुई। युवती ने युवक बातचीत में ऐसे उलझाया कि वह समझने लगा कि युवती पढ़ी लिखी सर्विस में है। विभिन्न प्रकार की बातचीत रात्रि 2 बजे तक चली। 31 जनवरी 2022 को से विडीयो कॉल से भी बातचीत होने लगी। युवती ने प्रेमजाल में फंसाने कहा कि अच्छा इन्सान मिला है शादी करुंगी कहकर आई लाईक यू कहा। उसने कहा कि कार का ईएमआई पेडिंग हो गई है। परेशान हूं मेरा सिवील खराब हो गया है। मेरे सलेरी सात लाख एक साथ आएगी। सीजी में फूड इंस्पेक्टर की वैकेंसी है करना है करवा दूंगी। मुझे सपोर्ट चाहिये। फिर बातचीत होने लगा। युवक अच्छे जीवन का ख्वाब देखने लगा। युवती ने कहा कि हेल्प करो अगले महिने कर दूंगी। कुछ पैसा बिजनेस में लगाने दूंगी। इसके बाद कई रिश्तेदारों का फ्रेंड रिक्वेस्ट आने लगा। पूरा परिवार से परिचित कराया।

Published on:
15 Feb 2023 01:55 pm