कवर्धा

CG Paddy Procurement: 66 लाख क्विंटल से अधिक धान बेचने को तैयार हैं एक लाख 37 हजार किसान

CG Paddy Procurement: कवर्धा प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 14 नवंबर से प्रारंभ होने वाली है। धान खरीदी के लिए 50 प्रतिशत नए व 50 प्रतिशत पुराने बारदानों में खरीदी होना है। नए बारदाने पहुंचना शुरू हो गए हैं, जिसे सोसायटी के चबुतरों में रखे जा रहे हैं।

3 min read
Nov 05, 2024

CG Paddy Procurement: छत्तीसगढ़ के कवर्धा प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 14 नवंबर से प्रारंभ होने वाली है। कबीरधाम जिले में 90 समिति अंतर्गत कुल 108 धान उपार्जन केंद्र हैं, जहां इस साल 66.4 लाख क्विंटल धान खरीदी करने के लिए कुल 33 हजार गठान जूट के बोरे की जरूरत पडे़गी।

CG Paddy Procurement: धान खरीदी के लिए 50 प्रतिशत नए व 50 प्रतिशत पुराने बारदानों में खरीदी होना है। नए बारदाने पहुंचना शुरू हो गए हैं, जिसे सोसायटी के चबुतरों में रखे जा रहे हैं। वहीं समर्थन मूल्य पर धान बिक्री के लिए इस खरीफ सीजन एक लाख 37 हजार किसान तैयार हैं। जुलाई से नए किसानों का पंजीयन किया जा रहा है। 31 अक्टूबर तक कुल 5 हजार 134 नए किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बिक्री के लिए पंजीयन कराया है। सहकारी समितियों में पंजीकृत 1 लाख 32 हजार 589 किसानों का डाटा कैरीफॉरवर्ड कर लिया गया है।

CG Paddy Procurement: किसानों ने 66 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित

CG Paddy Procurement: इस तरह से कुल 1 लाख 37 हजार 723 किसान अपनी उपज बेचेेंगे। कृषि विभाग के अनुसार इस सीजन में जिले के 90 हजार हेक्टेयर में धान की फसल ली गई है। वहीं शासन ने कबीरधाम जिले के किसानों ने 66 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया है जो बीते वर्ष के लक्ष्य से 13 लाख क्विंटल अधिक है। वहीं धान की बिक्री लक्ष्य से तीन से चार लाख क्विंटल अधिक हो सकती है जैसे की हर वर्ष होता है।

वहीं उपार्जन केंद्रों में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी या दिक्कत न हो, इसके लिए खरीदी केंद्रों में समर्थन मूल्य, कॉल सेंटर, फायर ब्रिगेड, पुलिस थाना व कंट्रोल रूम के नंबर जरूरी रूप से प्रदर्शित करने के कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं। किसानों के लिए शुद्ध पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ नमी मापक यंत्र, इंटरनेट सुविधा उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।

बीते खरीफ…..

बीते खरीफ सीजन कबीरधाम जिले में कुल 1 लाख 22 हजार 552 किसानों का रकबा 1 लाख 22 हजार 386.38 हेक्टेयर का पंजीयन कराया था। वहीं धान उपार्जन का अनुमानित लक्ष्य 5 लाख 37 हजार 853 मीट्रिक टन था। खराब मौसम के कारण कई क्षेत्रों के किसान धान की बिक्री नहीं कर सके थे, इसके चलते राज्य सरकार द्वारा 31 जनवरी की खरीदी तिथि को बढ़ाकर 4 फरवरी किया था। इस तरह बीते सीजन कुल 60 लाख 15 हजार 651 क्विंटल धान बिक्री किए थे। इसमें शासन ने इस वर्ष 6 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य बढ़ा दिया है।

कबीरधाम जिले से इस खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिले के एक लाख 37 हजार से अधिक किसानों से 66 लाख क्विंटल धान खरीदी की जाएगी। वहीं इस वर्ष पांच हजार से अधिक नए किसानों ने धान की बिक्री के लिए पंजीयन कराया है। शासन-प्रशासन की ओर से तैयारी शुरु हो चुकी है लेकिन फिलहाल सोसायटी के अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर है जिसके कारण इसमें बाधा आ रही है।

₹13.16 अरब का भुगतान

खरीफ सीजन 2023-24 में धान बिक्री पर किसानों को समर्थन मूल्य राशि 13 अरब 16 करोड़ 92 लाख 53 हजार 908 रुपए रहा। इसमें से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा कृषि ऋण के रुप में 4 अरब 36 करोड़ 88 लाख 87 हजार 286 रुपए वसूली की गई। वहीं किसानों को 8 अरब 80 करोड़ 3 लाख 66 हजार 622 रुपए शुद्ध भुगतान किया गया। इसके अतिरिक्त जो राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त राशि मतलब 2500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी का वादा किया था उसका भी भुगतान किया गया। वहीं इस खरीफ सीजन में राज्य सरकार 3200 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी की बात कही है।

किसान भी तैयार

2024-25 में धान खरीदी प्रारंभ होने में अब 9 दिन का समय ही है। पिछले साल एक नवंबर से ही धान की खरीदी प्रारंभ हो गई थी। इस वर्ष 14 नवंबर से निर्धारित किया गया है, जो 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। फि लहाल, जिन किसानों की फसल पककर तैयार हो चुकी है वे कटाई में जुटे हैं। वहीं जो किसान धान की कटाई और मिसाई कर चुके हैं वह धान को बोरों में भरकर तैयार कर रहे हैं तो जैसे ही खरीदी शुरु हो वह तुरंत अपनी उपज बेच सके।

Updated on:
05 Nov 2024 04:54 pm
Published on:
05 Nov 2024 04:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर