कवर्धा

CG Election 2018: जाति, धर्म और चेहरा नहीं, उम्मीदवार का चरित्र देखकर करें मतदान

कवर्धा जिले की दो सीटों पर आज 20 नवम्बर को मतदान होना है।
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2018, 8:07 AM IST
chhattisgarh election
जाति, धर्म और चेहरा नहीं, उम्मीदवार का चरित्र देखकर करें मतदान

कवर्धा. कवर्धा जिले की दो सीटों पर आज 20 नवम्बर को मतदान होना है। लगातार चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं ने एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए और लोक लुभावन वादे किए लेकिन अब वक्त है जनता के फैसले का। मतदान के लिए जनता को तैयार हो जाना चाहिए और अपने मत का उपयोग जरूर करना चाहिए क्योंकि आप समझ लीजिए आपका वोट अमूल्य है... जनता का मत इव्हीएम में कैद हो जाने के बाद आज से ठीक 20 दिन बाद 11 दिसम्बर को प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

वोट के लिए इनमें से एक दस्तावेज जरूरी
निर्वाचक फोटो पहचान पत्र वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेज पासपोर्ट ड्राइविंग लाईसेंस फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र फोटोयुक्त पासबुक पैन कार्ड स्मार्ट कार्ड मनरेगा जॉब कार्ड स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड फोटोयुक्त पैंशन दस्तावेज निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्रमाणित फोटो मतदाता पर्चीसांसदों-विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए पहचान पत्र आधार कार्ड

यह भी जानिए ...
प्रत्येक मतदान केंद्र में सेल्फी जोन होगा।
मतदान का समय सुबह 8 बजे से 5 बजे होगा।
मतदान दल को पहुंचना होगा सुबह 7 बजे।
मतदान दल कवर्धा के नया कृषि उपज मंडी तालपुर से मतदान के दिन पहले रवाना।

सुविधा 01
1. पहली बार वीवीपैट का इस्तेमाल होगा। हर विधानसभा क्षेत्र के एक केन्द्र के वीवीपैट की पर्ची की गिनती
की जाएगी।
२. पिंक बूथ का नाम संगवारी हुआ। महिला कर्मचारी
तैनात होंगे।
3. मॉडल केन्द्रों को तोरण पताका से सजाया गया है। मतदाताओं का स्वागत
किया जाएगा।

सुविधा 02
1. 80 कंपनी की मांग थी जिसमें अब तक सिर्फ 60 कंपनी सुरक्षा बल पहुंचे हैं।
2. सभी बूथ में पहुंच चुके सुरक्षाकर्मी
3. 3860 अधिकारी- कर्मचारी मतदान केन्द्रों पर रहेंगे।
४. कवर्धा में 32 सेक्टर अधिकारी और 3 रिजर्व रहेंगे।
५. पंडरिया में 31 सेक्टर अधिकारी और 3 रिजर्व रहेंगे।

खुद को नहीं दे पाएंगे वोट
कांग्रेस के प्रत्याशी मोहम्मद अकबर कवर्धा सीट से। कांग्रेस प्रत्याशी ममता चंद्रकार। निर्दलीय प्रत्याशी संदीप तिवारी शामिल है।

Updated on:
20 Nov 2018, 8:07 AM IST
Published on: