कवर्धा

मुख्यमंत्री के शहर में सिटी बस बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

कवर्धा शहर में आम लोगों को सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से सीटी बस प्रारंभ किया।

less than 1 minute read
Nov 07, 2018
मुख्यमंत्री के शहर में सिटी बस बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

कवर्धा . कवर्धा शहर में आम लोगों को सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से सीटी बस प्रारंभ किया। इसका लाभ लोगों को अधिक मिलने लगा था, लेकिन प्रशासन की अनदेखी और सिटी बस संचालक की लापरवाही के कारण पांच बसों के पहिए थम गए।10 सिटी बसों में अब पांच ही चल रही है।19 सितंबर 2015 को सांसद अभिषेक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर 10 सिटी बसों को रवाना किया गया था, इस मंशा से कि शहर व आसपास के नगरवारियों को इसका लाभ मिले।

लेकिन बस संचालक की लापरवाही और प्रशासन की अनेदखी के चलते योजना पर पानी फिर गया।कवर्धा से बोड़ला, पिपरिया से भोरमदेव, कवर्धा से लोहारा व कवर्धा से सरोदा रुट तय कर 10 सीटी बसों को चलाया गया।लेकिन पांच से अधिक बसें बंद पड़ी है।

10 में से पांच बसों के पहिए थम गए और पांच चल रहे हैं। एक बेहतर सुविधा थी जो बस संचालक और प्रशासन की अनदेखी के कारण बंद हो रहा है। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। फिर से वही पुरानी जिंदगी धक्के खाते हुए या ऑटो से मनमाना किराया देकर घर पहुंचना पड़ रहा है।

चुनाव व दीपावली का पर्व एकसाथ हो गया है। चुनाव के कारण अधिकतर बसों को प्रशासन ने अधिग्रहण कर लिया है। इसके कारण सभी रुटों पर कम बसें चल रही है। इधर दिपावली पर्व को देखते हुए लोग अपने घर जा रहे हैं, लेकिन बस के नहीं मिलने से लोगों को भटकना पड़ रहा है।

Updated on:
07 Nov 2018 11:51 am
Published on:
07 Nov 2018 07:00 pm