कवर्धा

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में लगा कर्फ्यू, सांसद की रैली के बाद हिंसक भीड़ ने गाडिय़ों और दुकानों में की तोडफ़ोड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Collector imposed curfew in Kawardha: मंगलवार को भाजपा सांसद संतोष पांडेय और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के नेतृत्व में निकाली गई रैली के बाद एकत्रित भीड़ हिंंसक हो गई।

3 min read
Oct 05, 2021
छत्तीसगढ़ के कवर्धा में लगा कर्फ्यू, सांसद की रैली के बाद हिंसक भीड़ ने गाडिय़ों और दुकानों में की तोडफ़ोड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

कवर्धा. कवर्धा शहर में दो समुदायों के बीच हुआ झंडा लगाने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को भाजपा सांसद संतोष पांडेय और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के नेतृत्व में निकाली गई रैली के बाद एकत्रित भीड़ हिंंसक हो गई। अलग-अलग टुकड़ों में बंटकर उपद्रवी तत्वों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में जमकर तोडफ़ोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया। उपद्रवियों को रोकने के लिए पुलिस को लगभग दो घंटे तक रूक-रूककर लाठीचार्ज करना पड़ा। स्थिति बिगड़ता देखकर कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने दोपहर बाद पूरे कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र में कफ्र्यू लगा दिया है। बता दें कि पहले से यहां धारा 144 लागू है।

लोगों से की गई शांति बनाए रखने की अपील
कबीरधाम कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री रमेश कुमार शर्मा ने लोक शांति बनाए रखने के लिए सम्पूर्ण नगरपालिका क्षेत्र कवर्धा में कफ्र्यू लगा दिया है। अतिआवश्यक सेवाओं को छोड़कर नगर के कोई भी नागरिक अपने घर से बाहर नही निकलेंगे। कवर्धा शहरी क्षेत्र में पहले से धारा -144 लागू है। कलेक्टर ने आम नागरिकों से शांति, संयम बरतने की अपील की है। कलेक्टर ने कहा कि कफ्र्यू का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हेल्प लाइन नंबर जारी
कबीरधाम जिला प्रशासन द्वारा आगामी आदेश तक पूरे शहर में कफ्र्यू लगा दिया गया है। कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर न निकले। घर में रहे सुरक्षित रहे। शहर में सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए शहर में कोई व्यक्ति किसी स्थान पर फंसा हुआ है या कहीं पर किसी प्रकार की दुर्घटना घट रही है उसकी जानकारी तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 9479192499 में सूचित करें ताकि समय रहते आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किया जा सके।

विश्व हिंदू परिषद ने किया था चक्काजाम का ऐलान
कवर्धा में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद ने नेशनल हाइवे पर चक्काजाम का ऐलान किया था। उसके पहले सुबह दस बजे राजनंादगांव सांसद संतोष पांडेय और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने एक रैली निकाली। रैली खत्म होने के बाद भीड़ कई टुकड़ों में बंट गई। एक टोली गांधी चौक, दूसरी धड़ा लोहारा नाका पहुंच गया जहां से इस पूरे घटनाक्रम का विवाद शुरू हुआ था। दोनों ही धड़े ने कुछ देर में घरों के बाहर खड़ी गाडिय़ों और दुकानों में तोडफ़ोड़ करना शुरू कर दिया। कई जगहों पर उपद्रवियों ने गाडिय़ों को आग के हवाले कर दिया। भीड़ को हिंसक होते देख एसपी मोहित गर्ग और एसडीएम ने लाठीचार्ज करने का आदेश दिया। जिसके बाद भीड़ को खदेड़ा गया। कई लोग गांधी मैदान से लगे दर्री पारा बस्ती में घुसकर लोगों से मारपीट करने लगे उन्हें भी पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए रोका। वहीं ठाकुर पारा में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस का भी इस्तेमाल करना पड़ा।

शनिवार से शुरू हुआ है विवाद
शनिवार को खंभे पर झंडा लगाने के नाम पर उपजा विवाद कवर्धा शहर में अशांति का कारण बन गया। कुछ लोगों के बीच की लड़ाई दो समुदाय की लड़ाई में बदल गया, फिर देखते ही देखते शहर का माहौल ही बदल गया। तनाव की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने शहर में धारा 144 लागू कर दिया था।

यह है पूरा घटनाक्रम
मामला कवर्धा शहर का ही है। शनिवार की रात को लोहारा नाका के पास एक खंभे पर झंडे लगाने की बात पर कुछ युवाओं का आपस में वाद विवाद हुआ। दूसरे दिन रविवार को दोनों पक्षों के दो लोगों के साथ मारपीट हुआ। फिर दोपहर करीब दो बजे विवाद और बढ़ गया। यह मारपीट दो समुदाय के बीच का विवाद बन गया। दोपहर 3 बजे बड़ी संख्या में लोग कार्रवाई को लेकर थाना पहुंचे। बाहर से ही नारेबाजी होने लगी। इस बीच माहौल को और बिगाडऩे के लिए कुछ लोगों द्वारा पथराव कर दिया, जिससे एक युवक के चोट लगी। खून बहने लगे, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद आक्रोश और बढ़ गया। फिर युवाओं की भीड़ सीधे लोहारा नाका की ओर बढ़ चली जहां से विवाद शुरू हुआ था।

Published on:
05 Oct 2021 04:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर