कवर्धा

CG Protest: गैस सिलेंडर के दाम बढऩे पर कांग्रेस का विरोध, सडक़ पर चूल्हा जलाकर भजिया तले

CG Protest: रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। उनका आरोप है कि सरकार की नीतियों के कारण आम लोगों की जेब पर लगातार बोझ बढ़ता जा रहा है।

2 min read
Mar 09, 2026

CG Protest: देशभर में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में हाल ही में हुई करीब 60 रुपए की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी के विरोध में कवर्धा में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए सडक़ पर चूल्हा जलाकर भजिया तले और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। उनका आरोप है कि सरकार की नीतियों के कारण आम लोगों की जेब पर लगातार बोझ बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक ओर देश में महंगाई चरम पर हैए वहीं दूसरी ओर सरकार बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है। उनका आरोप है कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियां आम जनता के बजाय बड़े उद्योग समूहों के पक्ष में दिखाई देती हैं। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया।

इस दौरान अध्यक्ष नवीन जायसवाल, सीमा अनंत, रवि चंद्रवंशी, आकाश केशरवानी सहित कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के हालिया बजट पर भी सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया और गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतें वापस नहीं ली गईं, तो आने वाले दिनों में पार्टी और बड़ा आंदोलन करेगी।

लगाए गंभीर आरोप

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने उद्योगपति अंबानी और अडानी का नाम लेते हुए कहा कि सरकार की नीतियों का सबसे अधिक लाभ इन्हीं बड़े उद्योग समूहों को मिल रहा है जबकि आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि जिन देशों को भारत पेट्रोल, डीजल और गैस की सप्लाई करता है वहां इनकी कीमतें अपेक्षाकृत कम हैं जबकि देश के भीतर ही आम जनता को महंगे दामों पर पेट्रोल, डीजल और गैस खरीदनी पड़ रही है।

Published on:
09 Mar 2026 01:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर