कवर्धा

प्रेमी जोड़े की रहस्यमयी मौत: फंदे पर लटका मिला प्रेमी तो प्रेमिका की मिली अधजली लाश

लड़के के घर वालों को जब मौत के बारे में पता चला तो सभी के होश उड़ गए।

2 min read
Dec 27, 2017

कवर्धा.प्यार में परिवार से लड़कर एक होने के बाद इस प्रेमी जोड़े की आज संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। बताया जा रहा है कि युवक ने घर में फांसी लगाया तो युवती ने आंगन में खुद पर मिट्टी तेल डालकर खुदकुशी कर ली। लड़के के घर वालों को जब मौत के बारे में पता चला तो सभी के होश उड़ गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। जानिए पूरा मामला..

गहरा था दोनों का प्यार, लेकिन...
मिली जानकारी के अनुसार पंडरिया थाना अंतर्गत अज्ञात कारण से प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी होने पर पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। सरइसेत निवासी मुकेश पिता कैलाश गोंड़ (20) जो देवंती पिता वीरसिंह गोड़ (19) दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के प्यार का परवान इस कदर बढ़ गया था कि एक होने के लिए वे अपने परिवार वालों से भी भीड़ गए थे। बताया जा रहा है कि दो -तीन माह पहले दोनों भागकर भोपाल चले गए थे।

फंदे पर लटका मिला प्रेमी
इसी बीच अचानक दो दिन पहले वापस लौटे और दोनों लड़के के घर में रह रहे थे। लेकिन मंगलवार की सुबह युवक मुकेश घर में ही फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया। इसकी जानकारी होने पर लड़की देवंती अपने आप पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। जिससे फांसी लगे युवक भी आग में जल गया। दोनों की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पुलिस ने दोनों शव का पीएम कर जांच कर रही है।

फैली सनसनी
कवर्धा शहर के दूरस्थ में स्थित वनांचल सरइसेत गांव में प्रेमी जोड़ के संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या करने की खबर से लोगों में सनसनी फैल गई। इस मामले में पुलिस को अभी कुछ भी सबूत नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस सुसाइड मान रही है। लेकिन जिस हालात में दोनों की बॉडी मिली है उस हिसाब से मौत को लेकर कई सवाल खड़े कर रहे हैं। पुलिस शव बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

Published on:
27 Dec 2017 04:09 pm
Also Read
View All