लॉकडाउन के बीच में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कार्य शुरू हो चुका है।
कवर्धा. लॉकडाउन के बीच में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कार्य शुरू हो चुका है। 250 शिक्षक अपने घर से ही 71 हजार 948 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में जुटे हुए हैं।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा पिछले माह में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिका का बंडल कवर्धा जांच के लिए भेज दिया था, लेकिन लॉकडाउन के कारण जांच नहीं हो पा रही थी। इसके बाद शासन के आदेशित किया गया कि शिक्षा उत्तर पुस्तिकाओं की जांच सही करेंगे। इसके चलते 18 अप्रैल से उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया गया। पहले कवर्धा शहर में वितरण किया गया। इसके बाद ब्लॉक स्तर पर रविवार से वितरण किया गया। 3 दिन तक कुल 71 हजार 948 उत्तर पुस्तिका उत्तर का वितरण किया गया। पुस्तिकाओं की जांच शुरू कर दी है। 10 दिन में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर वापसी की जाएगी।
उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण मंडल के हिसाब से किया गया। किसी शिक्षक को 500 कॉपी तो किसी को 300 वितरण किया गया। चारों ब्लॉक के लिए 1 से 3 दिनों तक विकासखंड कवर्धा, बोड़ला, सहसपुर लोहारा पहुंचाया गया है। जांच होने के बाद से प्रत्येक शिक्षकों को घर से वापस लाया जाएगा।
हर वर्ष कवर्धा शहर के आदर्श कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाता था। सुबह से शाम तक शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाती थी। प्रतिकॉपी जांच के साथ परिवहन निशुल्क दिया जाता था, लेकिन इस बार घर पर ही जांच कर रहे है तो केवल उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की राशि दी जाएगी।
पहले चरण में दसवीं कक्षा के बाद 5 विषयों की 54 हजार 406 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जाएगी। वहीं 12वीं में 11 विषयों के लिए 17 हजार 542 उत्तर पुस्तिका मिले हैं। इसकी जांच होने के बाद एक बंडल और शिक्षकों को वितरण किया जाएगा। फिलहाल यह बंडल थाना में पुलिस की निगरानी में सुरक्षित है।
कवर्धा केंद्र प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि पहली खेप में प्राप्त 10वीं 12वीं के कुल 71948 उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण चारों ब्लॉक में 250 शिक्षकों को कर दिया गया है। 10 दिनों में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर वापस करेंगे।