कवर्धा

बेटी के लव मरीज से बदले की आग में जला पिता, दामाद को ट्रेन से दिया धक्का, इस हाल में मिली लाश

CG Murder Case : जिले से प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Sep 2023, 5:58 PM IST
बेटी के लव मरीज से बदले की आग में जला पिता, दामाद को ट्रेन से दिया धक्का, इस हाल में मिली लाश
बेटी के लव मरीज से बदले की आग में जला पिता, दामाद को ट्रेन से दिया धक्का, इस हाल में मिली लाश

कवर्धा।CG Murder Case : जिले से प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का मामला सामने आया है। जहां प्रेमी के हत्या का आरोप प्रेमिका के पिता पर लगा है। एक ही गांव के युवक—युवती का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके बाद उन्होंने भागकर शादी कर ली। वहीं संदिग्ध हाल में युवक का शव मिलने के बाद भड़के परिजन और सैकड़ों ग्रामीणों ने दामापुर चौकी के सामने युवती के पिता के खिलाफ प्रदर्शन किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कबीरधाम जिले के टाटाकसा का कुंवर सिंह गांव की ही युवती से प्रेम करता था। जिसके बाद दोनों ने भागकर शादी कर ली। युवती के पिता ने अपनी बेटी की लापता होने की रिपोर्ट थाना क्षेत्र में दर्ज कराई थी। पुलिस ने खोजबीन के दौरान युवती का लोकेशन ट्रैक कर लखनऊ में होना बताया। युवती को वापस लाने पुलिस और पिता लखनऊ गए और उसे समझाकर घर लाया।

इस घटना युवक का शव चित्रकोट जिला के मरकंडी थाना क्षेत्र में मिला। शव की पहचान कर लेने के बाद कुंवर सिंह के परिजनों को सूचित किया गया। वहीं परिजनों और सैकड़ों ग्रामीण मिलकर शव को दामापुर चौकी के सामने रखकर युवती के पिता के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। आरोप लगाया है कि, युवती के पिता ने ही कुंवर सिंह को ट्रेन से धक्का देकर उसकी हत्या की है। जिसके लिए परिजनों ने 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की मांग की है।

Published on: