कवर्धा

यहां रहने वाले सभी लोग हैं खतरों के खिलाड़ी, जहां हर वक्त रहता है हादसे का डर

विद्युत विभाग द्वारा हर वर्ष मेंटेनेंस के नाम पर पैसे वसूलने के बाद भी हाई टेंशन तार लोगों के छत से होकर गुजर रही है

less than 1 minute read
May 13, 2018
electricity news
यहां रहने वाले सभी लोग हैं खतरों का खिलाड़ी, जहां हर वक्त होता है हादसे का डर

इंदौरी. विद्युत विभाग द्वारा हर वर्ष मैंटनेश के नाम पर मोटी रकम खर्च करती है और लगातार विद्युत व्यवस्था में सुधार की बात करते हैं, लेकिन ग्रामीण इलाकों में इस तरह की समस्या हमेशा बनी रहती है। कई बार इस तरह के समस्या का निराकरण नहीं होने से हर वर्ष आगजनी की घटना से ग्रामीणों को नुकसान उठाना पड़ता है।

ग्राम बहरमुड़ा में विद्युत पोल से हाईवोल्ट टेंशन तार घर की छप्पर को छु रही है। छप्पर के ऊपर झुलती विद्युत प्रवाहित तार आपस में टकराकर बड़ी हादसा को बुलावा दे रही है। आलम यह है कि हाई वोल्ट सप्लाई तार कच्चे मकान के बीच से घर की छप्पर को छु रही है, जो मकान मालिक व मोहल्लेवासी के लिए खतरे की आशंका बना हुआ है।

कुलेश्वर निर्मलकर ने बताया कि लम्बे समय से विद्युत विभाग को सूचना दिया जा चुका है, लेकिन अब तक न विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कई बार झुलती तार आपस में टकराने से चिंगारी निकलने लगती है। मकान मालिक ने इस तरह के खतरे से बचने के लिए लम्बे बांस का सहारा लेते है। कई बार तार आपस में टकराने की स्थिती में बांस के सहारे से तार को अलग करते हैं। इससे बड़ा हादसा भी हो चुका है। लेकिन इस ओर जिम्मेदारों का कोई ध्यान नहीं है।

बरसात व तेज हवा में परेशानी और बढ़ जाती है। क्योंकि बारिस से खपरैल व लकड़ी नमी हो जाती है, जिससे हाई वोल्ट तार से पूरे घर में विद्युत प्रवाह का खतरा बढ़ जाता है। वहीं हवा के झोके से हाई वोल्ट तार आसपास में टकराते हैं। इससे निकलने वाले चिंगारी से आगजनी का आशंका और भय बना रहता है।

Published on:
13 May 2018 05:58 pm