कवर्धा

मई में अक्षय तृतीया सहित कई पर्व और जयंती पर सर्वार्थ सिद्धि योग, देखें तिथि

Akshaya Tritiya 2024: इस माह में अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती समेत कई अन्य पर्व आएंगे। यही वजह है कि इस माह खरीदारी व शुभ कार्यों के लिए भी विशेष फ लदायी रहेगा
2 min read
• •
Updated: 1 May 2024, 8:02 AM IST
akshaya tritiya 2024, akshaya tritiya news, CG news, CG hindi news, CG Festival, CG Festival news, Hindu festival, Hindu tyohar, cg Latest news, chhattisgasrh news, chhattisgarh Latest hindi news,

Akshaya Tritiya 2024: मई माह में अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती सहित कई पर्व मनाए जाएंगे। इसके साथ ही 8 बार सर्वार्थ सिद्धि योग का भी संयोग रहेगा। इसमें पूजा-अर्चना के साथ ही नई खरीदारी विशेष फ लदायी बताया गया है।

चैत्र माह के समापन के बाद वैसाख माह की शुरुआत हो गई है। हिंदू नववर्ष का यह दूसरा माह है। देव आराधना, कथा कीर्तन के लिए यह माह विशेष फ लदायी रहेगा। इस माह में अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती समेत कई अन्य पर्व आएंगे। यही वजह है कि इस माह खरीदारी व शुभ कार्यों के लिए भी विशेष फ लदायी रहेगा।

Akshaya Tritiya 2024: ज्योतिष आचार्यों के अनुसार वैसाख माह अत्यंत फ लदायी होता है। इस माह में 8 बार सर्वार्थ सिद्धि योग, 2 बार अमृत सिद्धि योग और 2 बार त्रिपुष्कर योग रहेगा। बैसाख 23 मई तक रहेगा। इस माह में वल्लभाचार्य, आदि शंकराचार्य, रामानुजाचार्य, बगलामुखी और नरसिंह जयंती भी रहेगी। बैसाख माह में शुक्ल पक्ष तृतीया पर अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। पूरे साल में यह दिन अबूझ मुहूर्त होता है। इसलिए यह दिन खरीदारी, नवीन कार्य की शुरुआत सहित मांगलिक कार्यों के लिए अबूझ माना जाता है। अक्षय तृतीया 10 मई को रहेगी। साथ ही इस बार गुरु और शुक्र अस्त होने के कारण मई, जून में विवाह नहीं होंगे, क्योंकि विवाह के लिए गुरु व शुक्र का उदित होना जरूरी होता है, लेकिन अबूझ मुहूर्त होने से कई लोग विवाह करेंगे।

Akshaya Tritiya 2024: आचार्यों के अनुसार वैसाख का माह श्रेष्ठ फ लदायी माना जाता है। इस माह में भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ होता है। साथ ही भगवान शिव के लिए जलधारी भी रखी जाती है। इस माह में तुलसी और पीपल के पेड़ की पूजा करने का भी विधान है। पूरे माह आराधना करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा की प्राप्ति होती है।

Akshaya Tritiya 2024: मई में पर्व व जयंती

1 मई शीतला अष्टमी

4 मई वरुथिनी एकादशी, वल्लभाचार्य जयंती

5 मई प्रदोष व्रत

8 मई स्नान-दान अमावस्या

10 मई अक्षय तृतीया

12 मई शंकराचार्य जयंती

13 मई रामानुजाचार्य जयंती

14 मई गंगा सप्तमी

16 मई बगलामुखी जयंती

19 मई मोहिनी एकादशी

20 मई प्रदोष व्रत

21 मई नृसिंह जयंती

Updated on:
1 May 2024, 8:02 AM IST
Published on: