CG Rape Case: पीड़ित नाबालिग और आरोपी महिला के बीच संपर्क सोशल मीडिया के माध्यम से हुआ था। शुरुआत में सामान्य बातचीत के बाद दोनों के बीच संपर्क बढ़ता गया और यह सिलसिला मुलाकात तक पहुंच गया।
CG Rape Case: कवर्धा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला पर नाबालिग बालक के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित नाबालिग और आरोपी महिला के बीच संपर्क सोशल मीडिया के माध्यम से हुआ था। शुरुआत में सामान्य बातचीत के बाद दोनों के बीच संपर्क बढ़ता गया और यह सिलसिला मुलाकात तक पहुंच गया। पुलिस के अनुसार, महिला ने इस दौरान बालक के विश्वास का फायदा उठाया और उसे अपने प्रभाव में ले लिया।
बताया जा रहा है कि 1 अप्रैल 2026 को आरोपी महिला ने नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित एक होटल में बुलाया। वहां उसने कथित रूप से भावनात्मक दबाव और प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला ने पीड़ित को धमकाकर चुप रहने के लिए मजबूर किया, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहा और तुरंत शिकायत नहीं कर सका।
कुछ समय बाद हिम्मत जुटाकर पीड़ित ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बिना देरी किए एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है। विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए होने वाले संपर्कों में सावधानी बेहद जरूरी है, खासकर जब मामला नाबालिगों से जुड़ा हो।फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं इसमें कोई और व्यक्ति शामिल तो नहीं है। यह घटना एक बार फिर समाज में जागरूकता और सतर्कता
पुलिस की अपील- सोशल मीडिया पर बरते सावधानी
कबीरधाम पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सावधान रहें। अगर किसी तरह की आपराधिक घटना या परेशान करने वाली बात सामने आए, तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें, ताकि समय पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।