21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड की दस्तक, दीपावली तक बढ़ेगी ठिठुरन, सजने लगा गर्म कपड़ों का बाजार

Weather Update:: कवर्धा में गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। दीपावली तक ठंड बढ़ने की उम्मीद के बीच गर्म कपड़ों का बाजार सजने लगा है।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh weather update

छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड की दस्तक (photo Patrika Create)

Chhattisgarh Weather update: नवरात्र के बाद अब मौसम में हल्का बदलाव महसूस होने लगा है। कवर्धा शहर में लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। खासकर रात के समय घर से बाहर निकलने पर शहर के आउटर एरिया और खुले स्थानों में हल्की ठंड महसूस हो रही है। सुबह और रात के मौसम में बदलाव के साथ ही अब लोगों को सर्दियों के आगमन का इंतजार है। वहीं, ठंड की आहट के बीच बाजार में भी इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

दशहरे के बाद ठंड की दस्तक

पुरानी परंपराओं और मान्यताओं के अनुसार दशहरे के बाद ठंड की दस्तक मानी जाती है। इसी के अनुरूप अब मौसम में ठंडक महसूस होने लगी है। हालांकि, दिन के समय मौसम में गर्माहट बनी हुई है, लेकिन रात में तापमान में गिरावट का अहसास होने लगा है। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की उम्मीद के चलते लोग भी सर्दियों की तैयारी में जुटने लगे हैं।

गर्म कपड़ों की दुकानें लगनी शुरू

ठंड की शुरुआत के साथ ही कवर्धा में गर्म कपड़ों का बाजार सजने लगा है। शहर के विभिन्न स्थानों पर फेरीवालों ने अस्थायी दुकानें लगानी शुरू कर दी हैं। शुरुआती दौर में एक-दो दुकानों पर गर्म कपड़ों की बिक्री भी शुरू हो गई है। वहीं, अन्य दुकानदार अपनी दुकानें तैयार करने में जुटे हुए हैं। बाजार में गर्म कपड़ों की उपलब्धता बढ़ने के साथ ही आने वाले दिनों में ग्राहकों की आवाजाही भी बढ़ने की उम्मीद है। आमतौर पर ठंड बढ़ने के साथ स्वेटर, जैकेट, शॉल और अन्य गर्म कपड़ों की मांग में तेजी आती है। ऐसे में व्यापारी भी मौसम के मिजाज को देखते हुए अपनी तैयारियां कर रहे हैं।

दीपावली तक बढ़ सकती है ठंड

स्थानीय स्तर पर इस बार दीपावली तक ठंड बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल रात में हल्की ठंड महसूस हो रही है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है। ठंड बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों के बाजार में रौनक बढ़ने की संभावना है। पिछले साल की तुलना में इस वर्ष अधिक ठंड पड़ने की उम्मीद भी जताई जा रही है। हालांकि, सर्दी कितनी पड़ेगी और तापमान में कितनी गिरावट आएगी, यह आने वाले दिनों के मौसम पर निर्भर करेगा। फिलहाल गुलाबी ठंड की शुरुआत के साथ ही कवर्धा में सर्दियों का इंतजार शुरू हो गया है।