23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कवर्धा कलेक्टर परिसर में लगी आग, गैस सिलेंडर की पाइप फटने से मची अफरा-तफरी

Kawardha News: कलेक्टर परिसर में गैस सिलेंडर की पाइप फटने से लगी भयानक आग लग गई। इसके बाद दफ्तरों में भगदड़ मच गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 23 Oct 2026, 5:09 PM IST

kawardha Collectorate Fire

कलेक्टर कार्यालय परिसर में संचालित केंटीन में आगजनी (Photo Patrika)

Collectorate Fire News: कलेक्टर कार्यालय परिसर में संचालित कैंटीन में आगजनी की घटना सामने आई है। कैंटीन के किचन में अचानक आग लगने से कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गैस सिलेंडर की पाइप फटने से गैस का रिसाव हुआ, जिसके बाद आग लग गई। घटना के समय कैंटीन में कर्मचारी और ग्राहक मौजूद थे। आग की लपटें उठती देख वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और सभी अपनी जान बचाने के लिए तत्काल कैंटीन से बाहर निकलने लगे। राहत की बात यह रही कि आग पूरे कैंटीन परिसर में नहीं फैली और कोई बड़ा हादसा होने से बच गया।

गैस सिलेंडर की पाइप फटने से हुआ गैस रिसाव

मिली जानकारी के अनुसार, कलेक्टर कार्यालय परिसर में संचालित कैंटीन में रोजाना की तरह कामकाज चल रहा था। इसी दौरान किचन में खाना बनाने के लिए उपयोग किए जा रहे गैस सिलेंडर की पाइप अचानक फट गई। पाइप फटने के कारण गैस का रिसाव शुरू हो गया और देखते ही देखते आग लग गई। आग लगते ही कैंटीन के किचन में लपटें उठने लगीं, जिससे वहां काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कैंटीन में गैस का उपयोग होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका बनी हुई थी। ऐसे में स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। हालांकि, आग किचन तक ही सीमित रही और पूरे कैंटीन या रेस्टोरेंट में नहीं फैल सकी। यदि आग अन्य हिस्सों तक पहुंच जाती, तो नुकसान अधिक होने की आशंका थी।

आग देखकर जान बचाने के लिए बाहर भागे कर्मचारी और ग्राहक

घटना के समय कैंटीन में बड़ी संख्या में कर्मचारी और ग्राहक मौजूद थे। अचानक आग लगने और धुआं उठने की जानकारी मिलते ही वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। किसी अनहोनी की आशंका के चलते लोग तत्काल कैंटीन से बाहर निकलने लगे। कुछ ही देर में परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गैस सिलेंडर से जुड़ी आग होने के कारण लोगों को सिलेंडर में विस्फोट होने की आशंका भी सता रही थी। यदि आग पर समय रहते नियंत्रण नहीं होता या सिलेंडर में विस्फोट हो जाता, तो आसपास मौजूद लोगों के साथ-साथ कार्यालय परिसर में भी बड़ा नुकसान हो सकता था। गनीमत रही कि आग पूरे परिसर में नहीं फैली और स्थिति भयावह रूप लेने से बच गई।

सिलेंडर की गैस खत्म होने के बाद बुझी आग

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सिलेंडर में गैस खत्म होने के बाद आग अपने आप बुझ गई। इससे आग के और अधिक फैलने की आशंका कम हुई। हालांकि, गैस रिसाव के कारण लगी आग ने सुरक्षा व्यवस्था और कैंटीन में इस्तेमाल किए जा रहे गैस उपकरणों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बड़ी खबरें

View All

कवर्धा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग