कवर्धा

Kawardha Accident: जब चिता पर जलने लगीं 17 लाशें, फट गया बहुतों का कलेजा, चीत्कार से गूंज उठा पूरा शहर

Kawardha Accident: सड़क हादसे में मारे गए 19 लोगों के शवों का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। इनमें से 17 लोगों का अंतिम संस्कार एक ही गांव में एक ही चिता में किया गया

2 min read
May 21, 2024
Kawardha accident - 17 dead bodies burnt on pyre

Kawardha Accident: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए भीषण सड़क हादसे में मारे गए 19 लोगों के शवों का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। इनमें से 17 लोगों का अंतिम संस्कार एक ही गांव में एक ही चिता में किया गया। बता दें कि इनमें एक ही ​परिवार के 11 लोगों के शव थे। वहीं दो लोगों को अंतिम संस्कार उनके ससुराल में किया गया। इस दौरान पूरा माहौल गमगीन हो गया। इधर पूरा कवर्धा आज हादसे से गम में डूबा हुआ है।

Chhattisgarh Road Accident: ऐसा हुआ हादसा

Kawardha Accident News: सोमवार को दोपहर दो बजे हुए इस भीषण हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई। इसमें 18 महिलाएं व 1 पुरुष शामिल हैं। इनमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मृतक और घायल कुई के पास ग्राम सेमहारा के निवासी हैं, जो एक वाहन को किराए पर लेकर सोमवार की सुबह तेंदूपत्ता तोडऩे गए थे। तेंदूपत्ता तोड़कर उसी वाहन से लौट रहे थे।

Accident in Kawardha: अनियंत्रित होकर पलट गया वाहन

वाहन में 36 लोग सवार थे। दोपहर करीब 2 बजे ग्राम बाहपानी के बंजारी घाट से नीचे उतरने समय वाहन अनियंत्रित होकर उसी सड़क के नीचे पलटते हुए जा गिरा। वाहन नीचे गिरते हुए वाहन चालक ने छलांग लगा दी। 12 अन्य लोग भी वाहन से कूद गए। शासन ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख और हादसे में घायलों को 50 हज़ार की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। यह राशि प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सहायता एवं बीमा आदि से मिलने वाली राशि के अतिरिक्त है।

Road accident in Kawardha: दुर्घटना में इनकी मौत

सड़क दुर्घटना में ग्राम सेमहारा की मिला बाई पति बजारी गोड़(48), टीकू बाई पति बुलाब सिंह गोंड़(40), सिरदारी पिता सिलाब गोंड़(45), धनईया बाई पति सिरदारी गोड़ (48), जनीमा बाई पति जनऊ गोंड़ (35), मुंगिया बाई पति बजरु मरावी(60), झंगलो बाई पति धनिराम गोंड़(62), सियाबाई पति तिरीत गोंड़(50),, पटोरीन बाई पति दयाराम गोंड़ (35), शांतिबाई पति शिवनाथ गोंड़(35) किरण पिता शिवनाथ गोंड़ (15) प्यारी बाई पति फूलचंद गोंड (40),सोमनबाई पिता फूलचंद गोंड (16), बिसमत बाई पति रम्हौ मरावी (45), लीलाबाई पति मानसिंह (35), भारती पिता मानसिंह(15), परसदिया बाई पति रामचंद्र पंद्राम(30), और सुमती बाई पति मदन सिंह(45) की मौत हो गई।

मृतकों में तीन मां बेटी भी शामिल

शांतिबाई गोंड़(35) और उसकी बेटी किरण (15), प्यारी बाई गोंड (40) और उसकी बेटी सोमनबाई (16) व लीलाबाई (35) और उसकी बेटी भारती (15) मृतकों में शामिल हैं।

इनकी हालत गंभीर

मुन्नी बाई पति श्रीराम(45), धानबाई पति जोधिराम धुर्वे(52), ममता पति अनिल मरावी(22) और गुलाब सिंह पिता हजारी लाल धुर्वे(50) गंभीर रूप से घायल हैं।

Updated on:
22 May 2024 07:34 am
Published on:
21 May 2024 12:36 pm