कवर्धा

Kawardha News: स्वदेशी मेला आयोजन स्थल पर हुआ भूमिपूजन, 17 से 25 तक लगेगा 150 से अधिक स्टॉल

Kawardha News: कवर्धा जिले में स्थानीय पीजी कॉलेज मैदान में 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलने वाले स्वदेशी मेला की तैयारियों की शुरुआत मेला स्थल पर भूमिपूजन कर किया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Oct 2024, 2:43 PM IST
mela

Kawardha News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में स्थानीय पीजी कॉलेज मैदान में 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलने वाले स्वदेशी मेला की तैयारियों की शुरुआत मेला स्थल पर भूमिपूजन कर किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने सपत्नी पूजा कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।

Kawardha News: पहली बार कवर्धा में किया जा रहा आयोजन

स्वदेशी जागरण फाउंडेशन की इकाई भारतीय विपणन विकास केंद्र द्वारा छत्तीसगढ़ के महानगरों में लगातार इस तरह के स्वदेशी मेले का सफ ल आयोजन किया जाता रहा है। पहली बार कवर्धा में इसका आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में भारत के विभिन्न राज्यों से स्वदेशी उत्पादों के हैंडीक्राट, हैंडलूम के अलावा लखनऊ, बिहार, मध्यप्रदेश, दिल्ली, पंजाब और कश्मीर तक के स्टाल की प्रदर्शनी लगेगी। साथ ही प्रतिदिन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

मेले का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना

स्वदेशी मेला आयोजन के लिए स्थानीय स्तर पर संचालन समिति का गठन किया गया है इसके अतिरिक्त स्थानीय उत्पादों को भी मेले में प्रदर्शनी के लिए स्थान दिया जाएगा। इस मेले का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना है। भूमिपूजन कार्यक्रम सपन्न होने के बाद कल से ही निर्माण कार्य शुरू कर लिया जाएगा।

150 से अधिक स्टाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए मंच और संचालन के लिए ऑफिस का सेटअप बनाया जाएगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रमुख रुप से दानेश्वर सिंह परिहार, डॉ.सुबीर श्रीवास्तव, सुब्रत चाकी, अतुल देशलहरा, पूर्णेंद्र सिन्हा, हरीश लूनिया, रवि वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Updated on:
8 Oct 2024, 2:43 PM IST
Published on: