कवर्धा

Truck Accident: कवर्धा से सेव भरकर रायपुर जा रहा ट्रक रास्ते में पलटा, फल लेकर भागते रहे लोग, देखता रह गया ड्राइवर

Truck Accident: कवर्धा से रायपुर जा रही सेव से भरी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद सड़क पर बिखरे फल लेने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई, मौके पर पहुंची पुलिस।
less than 1 minute read
• •
Oct 17, 2026
Truck Accident
सेव से भरी ट्रक पलटी (Photo Patrika)

Kawardha Truck Accident: कवर्धा से रायपुर की ओर जा रही सेव से भरी एक ट्रक ग्राम गर्रा में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद ट्रक में भरी सेव सड़क पर बिखर गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और सेव ले जाने के लिए भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई।

कवर्धा से रायपुर की ओर जा रही ट्रक पलटी

जानकारी के अनुसार, सेव से लदी ट्रक कवर्धा से रायपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान ग्राम गर्रा के पास चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और ट्रक पलट गई। हादसे के बाद सड़क पर सेव बिखरने से वहां लोगों की भीड़ लग गई। कुछ लोग सेव उठाकर ले जाने के लिए मौके पर पहुंचने लगे।

मौके पर पहुंची पुलिस स्थिति संभालने का प्रयास

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लिया और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। सड़क पर ट्रक पलटने से यातायात प्रभावित होने की आशंका भी बनी रही। ऐसे में पुलिस की मौजूदगी से घटनास्थल पर व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिली। फिलहाल हादसे में किसी के घायल होने या ट्रक चालक को चोट लगने की आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। ट्रक किस वजह से अनियंत्रित होकर पलटी, इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है। हादसे के कारणों और नुकसान के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Updated on:
17 Oct 2026 12:15 pm
Published on:
17 Oct 2026 12:00 pm