कवर्धा

घर पर आता था मेहमान बनकर, लेकिन पीठ – पीछे नाबालिग लड़की के साथ करता रहा ये काम

छत्तीसगढ़ के वनांचल में नाबालिगों के साथ दुष्कर्म का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
2 min read
• •
Updated: 3 Aug 2018, 3:23 PM IST
rape
घर पर आता था मेहमान बनकर, लेकिन पीठ - पीछे नाबालिग लड़की के साथ करता रहा ये काम

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के वनांचल में नाबालिगों के साथ दुष्कर्म का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर ऐसा ही मामला समाने आया है। नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया।मामले की हकीकत तब सामने आई जब नाबालिग प्रेग्नेंट हो गई।

झलमला थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा युवक ने 15 वर्षीय नाबालिग को अपने हवस का शिकार बनाया। झलमला थाना अंतर्गत रहने वाले शादीशुदा संजू धुर्वे (25) का बालिका के घर में आना जाना लगा रहता था। इसी दौरान आरोपी युवक, बालिका को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अकेले पाकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। नाबालिग बालिका के गर्भवती हो जाने पर परिवारवालों को सारी सच्चाई का पता चला।

परिवारवालों ने युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट लिखानी चाही, लेकिन आरोपी युवक ने पीडि़त बालिका के साथ शादी कर पत्नी बनाकर रखने का झांसा देता रहा। लेकिन बाद में संजू द्वारा शादी करने से इंकार कर दिया गया और फरार हो गया। तब पीडि़त परिवार ने आरोपी के खिलाफ झलमला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं बालिका ने कवर्धा के जिला अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। पीडि़त परिवार के रिपोर्ट पर पुलिस फरार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है वही आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

गर्भवति होने के बाद परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद युवक के खिलाफ शिकायत करने का विचार किया तो युवक ने परिवार को भी शादी का सांझा दिया और फरार हो गया।

कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक डॉ.लाल उमेंद सिंह ने बताया कि पीडि़त परिवार के थाने में आकर मामला दर्ज कराने के पहले से ही आरोपी फरार हो गया। शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट का मामला दर्ज कर आरोपी की तलास की जा रही है। नाबालिग बालिका ने एक बच्चे को जन्म भी दिया है।

Published on: