कवर्धा

मंत्री अकबर के निर्देश पर किसानों के खाते में पहुंचे 2 करोड़ रुपए, अब इस दिन मिलेगी दूसरी किस्त

Kawardha News: राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किस्त मुख्यमंत्री ने 22 मई 2023 को जारी की गई थी।

2 min read
Jul 26, 2023
Minister Akbar reached 2 crore rupees in the account of farmers,
राजीव गांधी न्याय योजना

Chhattisgarh News: कवर्धा। राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किस्त मुख्यमंत्री ने 22 मई 2023 को जारी की गई थी। इसमें कबीरधाम जिले के 2238 किसानों के खाते में राशि अपूर्ण जानकारी के कारण हस्तांतरित नहीं हो पाई थी। कैबिनेट मंत्री मो. अकबर के संज्ञान में आते ही किसानों के खातों को अपडेट कराकर न्याय योजना की राशि हस्तांतरित कराई गई। कैबिनेट मंत्री के निर्देश पर अब उन किसानों के खाते में 02 करोड़ 09 लाख 85 हजार रुपए की राशि हस्तांतरित हो गई।

कबीरधाम जिले में लाभान्वित होने वाले किसानें की संख्या 01 लाख 11 हजार 373 है। पहली किस्त में 79 करोड़ 45 लाख 47 हजार रुपए किसानों के खाते में हस्तांतरित हुए थे। अब 02 करोड़ 09 लाख 85 हजार रुपए की राशि और हस्तांतरित कर दी गई है। किसानों के खाते में 04 किस्तों में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि हस्तांतरित की जाती है। किसानों को दूसरी किस्त की राशि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त को मिलेगी। गत वर्ष कबीरधाम जिले में किसानों को 04 किस्तों में 310 करोड़ 11 लाख 04 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई थी। राजीव गांधी किसान न्याय योजना में किसानों को उनके द्वारा बेचे गए धान के समर्थन मूल्य की राशि के अलावा किसानों को प्रति एकड़ 09 हजार के मान से प्रदान की जाती है।

जिले में 23 नए धान खरीदी केन्द्र खुले

जिले में किसानों की सहुलियतों को ध्यान में रखते हुए 30 नए प्राथमिक सेवा सहकारी समितियों को पुर्नगठन किया है। पहले जिले में 60 समितियों हुआ करती थी। अब बढ़कर 90 प्राथमिक सेवा सहकारी समितियां हो गई है। इसी प्रकार किसानों की आमदानी बढ़ाने और कृषि लागत कम करने का भी पुरजोर प्रयास किया गया है। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर के आग्रह पर राज्य शासन द्वारा 23 नए धान खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं। पहले जिले में धान खरीदी 87 थी। अब 107 धान खरीदी केन्द्र हो गए हैं।

सहकारी बैंक की 3 नई शाखाएं खुलीं

जिले में लगातार बैंकिग सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। जिले के ग्रामीण व वनांचल क्षेत्रों में जिला सहकारी केन्द्रीय बैक की तीन नई शाखाएं खोली गई है। इस सुविधा का लाभ किसानों को सीधा मिल रहा है। जिले के रेगाखार, रबेली और तरेगांव जगल में बेंकिग सुविधाएं खुलने से हजारों किसानों को लाभ मिलना शुरू हो गया है। इस प्रकार नए समितियां, नए धान खरीदी केन्द्र और बैकिंग सुविधा बढ़ने से किसानों की आमदानी बढ़ी है।

Published on:
26 Jul 2023 03:54 pm