girl rapeशादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर कर भगाकर अपने घर ले गया और बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
कवर्धा . छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे अपनी ही चचेरी बहन को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। यह घटना थाना बोड़ला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बैरख का है जहां भोला उर्फ धरम धुर्वे (21) रात्री करीब 10 बजे के बीच 16 वर्षीय बालिका को शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर कर भगाकर अपने घर ले गया और बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना बोड़ला पुलिस घटना स्थल पहुंचकर प्रार्थीया व उनके परिजन तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। प्रार्थिया के पिता द्वारा बताया गया कि वह इस संबंध में गांव में सामाजिक बैठक भी बुलवाया था जिसमें पता चला कि उनकी नाबालिक लडक़ी को उनके बहन का ही लडक़ा आरोपी भोले उर्फ धरम घटना दिनांक से घर में नहीं है। शंका है नाबालिक लडक़ी को बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है।
थाना बोड़ला पुलिस द्वारा आरोपी भोले का पतासाजी मुखबीर लगाकर लगातार की जा रही थी। मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी लडक़ा द्वारा नाबालिक लडक़ी को अपने घर में ही बंधक बनाकर रखा था। सूचना पर आरोपी को गांव में घेराबंदी कर रविवार 18 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। थाना ला कर आरोपी युवक से पूछताछ पर भोले ने बताया कि वह दोनों एक-दूसरे से प्यार करते है , किन्तु रिश्तेदारी में बहन है। परिवार वाले को मंजूर नहीं था इसलिए भगाकर ले गया।
आरोपी द्वारा 12 अगस्त को बैरख जंगल में ही नाबालिक से रात में अनाचार किया गया। घर आने के बाद भी अनाचार करना अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपी के विरूद्ध थाना बोड़ला में धारा 363, 366, 376 भादवि 4 पास्को एक्ट कायम किया गया। आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से ज्युडिशियल रिमाण्ड में जेल भेज दिया गया।
बोड़ला के थाना प्रभारी, पवन पटवा ने बताया मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने आवश्यक निर्देश मिले थे। सूचना मिलते ही आरोपी को घर से गिरफ्तार किया गया।